महिला को जबरन अश्लील हरकतें करने किया मजबूर, बनाया वीडियो, पुलिस की हिरासत में 3 नाबालिग समेत 8 आरोपी, 1 फरार

Woman was forced to do obscene acts, video was made, 8 accused including 3 minors in police custody, 1 absconding

महिला को जबरन अश्लील हरकतें करने किया मजबूर, बनाया वीडियो, पुलिस की हिरासत में 3 नाबालिग समेत 8 आरोपी, 1 फरार

सारंगढ़-बिलाईगढ़ : बिलाईगढ़ के भटगांव थाना क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला को जबरन अश्लील हरकतें करने के लिए मजबूर किया गया और उसका वीडियो बनाया गया. विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की.
मिली जानकारी के मुताबिक  पीड़ित महिला 12 अप्रैल को देवसागर मेला घूमने गई थी. इसी दौरान मेले में अपने एक जान पहचान के व्यक्ति से मुलाकात हुई. जिससे महिला ने अपने घर छोड़ने के लिए कहा. इसके बाद वो महिला को घर छोड़ने चला गया. रास्ते पर महिला के पुराने प्रेमी राजेंद्र साहू ने इसे देखा और महिला के घर अपने 8 साथियों को लेकर चला गया.
उन दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की बात करते हुए मारपीट करने लगा. इसके साथ ही दोनों को अश्लील वीडियो बनाने के लिए मजबूर किया. पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया गया. इसके बाद महिला ने भटगांव थाने में पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लिया है.
इस मामले में घटना के फौरन बाद भटगांव पुलिस ने शिकायत की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों को हिरासत में लिया. जबकि एक आरोपी मौके से फरार है.
हिरासत में लिए गए आरोपियों में तीन नाबालिग भी शामिल हैं. पुलिस ने मामले में इस्तेमाल मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है. फिलहाल पुलिस आरोपियों के खिलाफ मारपीट, धमकी और जबरन अश्लील वीडियो बनाने जैसी गंभीर धाराओं में कार्रवाई कर रही है. फरार आरोपी की तलाश जारी है....

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB