जशपुर जिले में बालिका गृह के बाथरुम में मिली नाबालिग रेप पीड़िता की लाश, इलाके में सनसनी, पुलिस कर रही मामले की जांच
Minor rape victim's body found in the bathroom of Balika Grih in Jashpur district, sensation in the area, police investigating the case
जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर में एक नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता ने बालिका गृह के बाथरुम में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. यह घटना मंगलवार सुबह की बताई जा रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक जशपुर के आस्ता थाना क्षेत्र के दुष्कर्म मामले में अनाचार पीड़िता को बयान और एमएलसी के लिए जशपुर स्थित खुला आश्रय बालिका गृह में रखा गया था. जहां प्रबंधन की लापरवाही सामने आई है.
बालिका गृह के बाथरुम में घटना हुई है. मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस काे दे दी गई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. शव पंचनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



