मोबाइल लुट की रिपोर्ट करने पहुंचा थाना, इधर युवक की कार लेकर आरोपी हुए रफूचक्कर, वारदात को अंजाम देने वाले 3 शातिर बदमाश गिरफ्तार
He reached the police station to report the mobile robbery, but the accused fled with the youth's car, 3 vicious criminals who committed the crime were arrested
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी में ओला की बुकिंग में चलने वाले चालक का मोबाइल और कार को आरोपी लेकर फरार हो गए. इस मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने इस मामले में तीन शातिर बदमाशो को गिफ्तार कर जेल भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी कोमल भारती ने थाना न्यू राजेन्द्र नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह आर.डी.ए. कालोनी बोरियाखुर्द टिकरापारा रायपुर में रहता है और अपने भाई धर्मेन्द्र पाटकर के नाम से रजिस्टर्ड कार नम्बर CG07 BT 1051 को ओला में बुकिंग में चलाता है. 11 मार्च 2025 को बुकिंग मिलने से प्रार्थी धनवन्तरी मेडिकल लाईन से नारायणा अस्पताल रायपुर जा जाने के लिये निकला था. इसी दौरान लालपुर ब्रिज के पास पहुंचा था. कि गलत दिशा से आ रही बिना नंबर मोटर सायकल एच एफ डिलक्स जिसमें दो लोग सवार थे. मोटर सायकल चालक द्वारा प्रार्थी को हाथ दिखाकर गाड़ी को रुकवाने पर प्रार्थी गाड़ी को रोका.
फिर दोनों व्यक्ति प्रार्थी के पास आकर बुकिंग पर रतनपुर जाने और किराया लेने के बारे में पूछने पर प्रार्थी 3500/- रुपये में रतनपुर जाने कहा. फिर दोनों व्यक्ति उसे एक मोबाईल नंबर पर बात करने को बोले. प्रार्थी द्वारा नंबर में काल करने पर नंबर बंद था. फिर दोनों व्यक्ति मोटर सायकल को खड़ी कर कुछ दुरी पर चले गए, फिर दोनों व्यक्ति प्रार्थी के पास आकर विवाद करते हुए उसके पास रखा एक नग ओप्पो कंपनी का मोबाईल फोन को ले लिए और उसके कार में लगे चाबी को निकालकर दोनों व्यक्ति अपनी मोटर सायकल से भाग गए.
प्रार्थी अपने साथी के साथ घटना की रिपोर्ट करने थाना गया था फिर कुछ देर बाद जहां कार खड़ी किया था वहां जाकर देखा तो प्रार्थी की उक्त कार भी नहीं थी. दोनों अज्ञात व्यक्ति प्रार्थी का मोबाईल फोन और कार नम्बर CG07 BT 105 को लेकर भाग गए. प्रार्थी की इस रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 48/25 धारा 303(2), 3(5) बी.एन.एस. का जुर्म दर्ज किया गया.
इस मामले को पुलिस उप महानिरीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा गंभीरता पूर्वक लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम डी.आर.पोर्ते, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती राजेश देवांगन, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम संजय सिंह, प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट और थाना प्रभारी न्यू राजेन्द्र नगर को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया.
जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट और थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के बारे में प्रार्थी से डिटेल पूछताछ करने के साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना शुरु किया गया. टीम के सदस्यों द्वारा प्रार्थी से आरोपियों के हुलियों के बारे में पूछताछ करने के साथ ही उनके द्वारा इस्तेमाल किये जाने वाले दोपहिया वाहन के बारे में भी पूछताछ किया गया. टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल सहित आरोपियों के फरार होने वाले मार्गो में लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का मुआयना कर अज्ञात आरोपियों की निशानदेही कर पतासाजी करने की कोशिश की जा रही थी.
इसी दौरान अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी टीम के सदस्यों को वारदात में शामिल आरोपी न्यू राजेन्द्र नगर निवासी अविनाश कुमार जो पहले भी कत्ल की कोशिश के आरोप में जेल जा चुका है. के बारे में अहम जानकारी मिली. जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा अविनाश कुमार को पकड़कर वारदात के बारे में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने साथी संजू धनकर और शंकर ध्रुव के साथ मिलकर उक्तवारदात को अंजाम देना बताया गया. जिस पर आरोपी संजू धनकर और शंकर ध्रुव की पतासाजी कर उन्हें भी पकड़ा गया.
तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की कार नम्बर CG07 BT 105 और वारदात में इस्तेमाल एच एफ डीलक्स मोटर सायकल जुमला कीमत करीब 3,50,000/- रुपये जप्त कर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही किया गया.
आरोपी अविनाश कुमार पूर्व में हत्या के प्रयास, संजू धनकर धारा 327 भादवि. तथा शंकर ध्रुव चोरी, आर्म्स एक्ट सहित अन्य मामलों के आधा दर्जन मामलों में थाना न्यू राजेन्द्र नगर से जेल जा चुके है.
इस मामले की पूरी कार्यवाही में निरीक्षक प्रमोद सिंह थाना प्रभारी न्यू राजेन्द्र नगर, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, सउनि. अतुलेश राय, प्र.आर. प्रमोद वर्ठी, पुष्पराज परिहार, आर. दिलीप जांगडे, केशव सिन्हा, विक्रम वर्मा, राजेन्द्र तिवारी, बोधेन्द्र मिश्रा, मनोज सिंह, विकास क्षत्रिय तथा थाना न्यू राजेन्द्र नगर से प्र.आर. वीरेन्द्र चौरे की अहम भूमिका रही.
गिरफ्तारी आरोपी
01. अविनाश कुमार पिता हीरा लाल कुमार उम्र 24 साल निवासी शहीद राजू पांडे नगर थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर
02. संजू धनकर पिता भवानी धनकर उम्र 26 साल निवासी महात्मा गांधी नगर गली नंबर 02 अमलीडीह थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर
03. शंकर ध्रुव पिता उमंेदी ध्रुव उम्र 27 साल निवासी महात्मा गांधी नगर गली नंबर 13 अमलीडीह थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



