चौथे दिन ऐतिहासिक न्याय यात्रा में बीजेपी नेता का परिवार भी शामिल, आज गांधी जयंती के मौके पर रायपुर में होगा समापन, रहेंगे दिगाज नेता भी मौजूद

BJP leaders family also included in the historic Nyay Yatra on the fourth day it will conclude in Raipur today on the occasion of Gandhi Jayanti veteran leaders will also be present

चौथे दिन ऐतिहासिक न्याय यात्रा में बीजेपी नेता का परिवार भी शामिल, आज गांधी जयंती के मौके पर रायपुर में होगा समापन, रहेंगे दिगाज नेता भी मौजूद

रायपुर : छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के पिछले 9 महीने के शासनकाल में लगातार बढ़ते अपराध, लचर कानून व्यवस्था, महिलाओं की असुरक्षा, और हिंसक घटनाओं के खिलाफ कांग्रेस की तरफ से निकाली गई न्याय यात्रा का पांचवा दिन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.
यात्रा की शुरुआत सारागांव के कस्तूरबा गांधी आश्रम से हुई. जहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को नमन कर प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने अरुण वोरा सहित अन्य प्रमुख नेताओं के साथ पदयात्रा की शुरुआत की.
चौथे दिन, पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज और नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, सांसद ज्योत्सना महंत, सांसद फूलोदेवी नेताम सहित कई विधायकों ने पूर्व विधायकों की यात्रा की
जब यात्रा ग्राम सेमरिया पहुंची तो कवर्धा के लोहारीडीह हत्याकांड के पीड़ित स्व. शिव प्रसाद साहू और स्व. प्रशांत साहू के परिजनों ने इस यात्रा को अपना समर्थन देकर इसे और अधिक मजबूती दी. 
प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने पीड़ित परिवारों के साथ भोजन कर उनसे चर्चा की और लोहारीडीह कांड को छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार की हिटलरशाही का सबसे बड़ा उदाहरण बताया. जिसमें निर्दोषों की जान ली गई और जनता को कुचलने की कोशिश की गई.
इसके साथ ही कांग्रेस की इस न्याय यात्रा को भाजपा नेता स्व संतोष पटेल के परिवार से भी समर्थन मिला. उन्होंने भी न्याय यात्रा में शामिल होकर न्याय की मांग की. भैंसा से सारागांव तक की यात्रा में ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने मंच बनाकर यात्रियों का स्वागत किया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुये कहा कि पिछली पांच साल की कांग्रेस सरकार ने किसानों, युवाओं, माता-बहनों और राज्य के हर वर्ग के लिए सेवा की. कांग्रेस, ईडी, आईटी और सीबीआई ने सरकार को बदनाम किया. कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार ने लोगों को घर दिए, लेकिन भाजपा की सरकार में लोगों के घर जल रहे हैं. छत्तीसगढ़ की न्याय यात्रा से भाजपा घबरा गया है. और डर गया है. भाजपा इसलिए उलटे सीधे बोल रहे हैं.
महादेव ने प्रधानमंत्री से लेकर मंत्री तक ऐप को प्रचारित किया. मैं पूछना चाहता हूँ कि आज देवता क्या बंद है? महादेव ऐप को कौन खरीदता है? आज देश और राज्य में भाजपा दोहरी सरकार है. भाजपा की सरकार भी केंद्र में है. इसलिए ऐप बंद नहीं होना चाहिए.
भाजपा ने चुनाव जीतने और सरकार को बदनाम करने के लिये हर तरह की रणनीति अपनाई है. हर गांव के पान ठेले में शराब है. मंत्री घरों में सुबह से शाम तक कमीशन के लिये इंतजार कर रहे हैं. पोस्टिंग के लिये करप्सन नहीं है? 200 घरों में ताडमेटला में आग नहीं लगी. पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में 300 बेटो की हत्या, झीरम, जलियामारी, बलौदाबाजार कलेक्टर ऑफिस की हत्या, 76 युवा की हत्या नहीं हुई. कवर्धा में लोहारीडीह में एक साहू बेटा का घर जला दिया गया और हमारी सरकार में कोई घर नहीं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने पत्रकारों से कहा कि छत्तीसगढ़ की न्याय की शानदार यात्रा भैसा से शुरु हुई. इसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री, विधायक, विधायक, सांसद और पूर्व सांसद शामिल हुए। हमारी यात्रा अच्छी तरह चल रही है. आम जनता और लोगों ने बहुत अच्छा रिस्पांस दिया है. शहर के लोग कांग्रेस की न्याय यात्रा में शामिल होना चाहते हैं क्योंकि उन्होंने बहुत कुछ भोगा है.
कांग्रेस की न्याय यात्रा को समर्थन देने के लिए लोग हर जगह मिलते हैं. हमने निर्धारित किया है कि प्रत्येक दिन कौन-से लोग यात्रा में भाग लेंगे और किस जगह से. हम नहीं चाहते कि सभी वीआईपी एक बार में आकर यात्रा में बाधा डालें.
कांग्रेस के प्रत्येक विधायक और पूर्व विधायक, पहले दिन टी.एस. सिंहदेव, तीसरे दिन भूपेश बघेल और चौथे दिन मैं खुद आया हूँ. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज इस यात्रा का नेतृत्व करेंगे. जिसमें हर व्यक्ति शामिल होगा.
चौथे दिन यात्रा भैसा से सारागांव जाएगी और कल यात्रा सारागांव से जाती है. 2 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट इस यात्रा में शामिल होंगे और साथ-साथ चलेंगे. 2 अक्टूबर को हमारी बैठक खत्म होगी. कांग्रेस ने इस यात्रा को सामाजिक सौभाग्य के लिए निकाला है. और भारतीय जनता पार्टी ने अपने बुरे काम को सुधारने के लिए निकला है.
हम सभी एक समाज, एकता और भाई चारा के लिए चल रहे हैं. कांग्रेस हमेशा इस गांधीवादी सिद्धांत का पालन करती है। हमारे गांव में शुरु किए गए काम लगभग बंद हो गए हैं. स्वीकृत काम के पैसे वापस होने लगे हैं और शुरु हुए काम वापस होने लगे हैं. जब से भाजपा की सरकार आई है। गांव में काम नहीं है, बेरोजगारी से बचने का कोई रास्ता नहीं है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना वादा पूरा नहीं किया था कि लोगों को नौकरी नहीं मिल रही है. साय सरकार, जिसे संवेदनशील सरकार कहते हैं, बिल्कुल असंवेदनशील है. अब तक किसी भी सरकार ने मुख्यमंत्री के क्षेत्र में हत्या, बलात्कार, लूट खसोट नहीं रोका है.
यात्रा के चौथे दिन नेता प्रतिपक्ष डॉं. चरण दास महंत, पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, पूर्व मंत्री प्रेमसाय सिंह, सांसद ज्योत्सना महंत, सांसद फूलोदेवी नेताम, उपाध्यक्ष गुरूमुख सिंह होरा, उपाध्यक्ष प्रतिमा चंद्राकर, पूर्व सांसद छाया वर्मा, उपाध्यक्ष अंबिका मरकाम, अम्बिका सिंंहदेव, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, गुरूमुख सिंह होरा, विधायक शेषराज हरवंश, विधायक संदीप साहू, विधायक चातुरीनंद, विधायक हर्षिता बघेल, विधायक छन्नी साहू, गुलाब कमरो, विधायक भोलाराम साहू, इंद्रसाव, विधायक राघवेन्द्र सिंह, भोलराम साहू, जनक ध्रुव, विधायक विक्रम मंडावी, दिलीप लहरिया, कविता प्राणलहरे, पूर्व विधायक अरूण वोरा, भुनेश्वर बघेल, पारसराम राजवाड़े, संतराम नेताम, महेन्द्र छाबड़ा, शिवसिंह ठाकुर, सलाम रिजवी, दीपक मिश्रा, सकलेन कामदार, शारिक रईस खान, आशीष छाबड़ा, विनोद चंद्राकर, मोहित केरकेटा, विनय जायसवाल, चुन्नी साहू, अनिता शर्मा, शैलेश नितिन त्रिवेदी, महापौर रामशरण यादव, पूर्व विधायक चंद्रदेव राय, पुरूषोत्तम कंवर, शशी सिंह, कंचन जायसवाल, नोबेल वर्मा, वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, सुरेन्द्र वर्मा, सत्यप्रकाश सिंह, अजय गंगवानी, नीता लोधी, हितेन्द्र ठाकुर, उधोराम वर्मा, विजय केशरवानी सहित कांग्रेस के नेता शामिल हुए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा भाजपा सरकार की उल्टी गिनती की शुरुआत -नीरज पांडेय

मनेंद्रगढ़/एमसीबी : जिला प्रवक्ता सौरव मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि न्याय यात्रा की शुरुवात गिरौधपुरी धाम से 27 सितंबर से हुई है. जिसका समापन 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन रायपुर में एक विशाल आम सभा के रुप में होगा.
न्याय यात्रा में 125 किलोमीटर कांग्रेस नेता पैदल चलकर रायपुर पहुंचेंगे.
न्याय यात्रा में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे गिरौधपुरी धाम से ही पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी के साथ पैदल प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का हाथ मजबूत करने के लिए उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं.
नीरज पांडे ने बताया कि इस यात्रा में छात्र नेताओं के पैरों में छाले पड़ गए हैं. उसके बावजूद छात्र नेता रुकने का नाम नहीं ले रहे है. यह छात्र नेताओं की ऊर्जा बता रही है कि यह न्याय यात्रा भाजपा सरकार की उल्टी गिनती की शुरुआत है.
नीरज पांडे ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में भाजपा सरकार के राज में हो रहे लूट, डकैती, हत्या और अपराध के विरुद्ध यह न्याय यात्रा आम जनों को भरोसा दिलाने निकली है कि हम उनकी हर हक की लड़ाई लड़ेंगे. न्याय यात्रा के बाद भाजपा की जमीन खिसक जाएगी.
नीरज कहते है कि पूरे देश में जब राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली तो देश के बड़े-बड़े भाजपा नेता यात्रा के खिलाफ टिप्पणी करते रहे लेकिन न्याय यात्रा का ही परिणाम था कि भाजपा की सरकार जो 400 पार का दावा करती थी वह बैसाखी पर आकर सहयोगी दलों के साथ गठबंधन पर इस देश में सरकार चला रही है. छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा के बाद पूरे प्रदेश में भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरु होगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

अन्याय के खिलाफ लगातार जारी रहेगी पद यात्रा- हितेश गंगवीर

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा प्रदेश में लचर कानून व्यवस्था, लूट, हत्या, चाकूबाजी, डकैती, गोली बारी, आदिवासियों के फर्जी मुठभेड़, बलौदाबाजार आगजनी, निर्देशों को फंसाना, कवर्धा में आगजनी और पुलिस पिटाई से मौत, रेत के अवैध कारोबार, आनलाइन जुआ, शराब की अवैध बिक्री के खिलाफ छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा का आगाज गिरौदपुरी के पावन धाम से किया गया. जो कि 27 सितंबर से शुरू होकर 2 अक्टूबर को रायपुर में खत्म होगी.
युवा कांग्रेस धमतरी विधानसभा के अध्यक्ष हितेश गंगवीर ने बताया कि प्रदेश की राजधानी में मुख्यमंत्री निवास के पास चाकूबाजी हो के हत्या हो रही है. गृहमंत्री के क्षेत्र में सर्वाधिक अपराध हो रहे हैं. राजधानी नशे का गढ़ बन चुकी है. महिलाओं, नाबालिग बालिकाओं के साथ लगातार अनाचार हो रहा है. निर्दोषों को विपक्षी पार्टी के लोगों के खिलाफ टारगेट करके एफआईआर की जा रही है. इस अन्याय के खिलाफ और न्याय की हक की लड़ाई लड़ने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा ये छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा निकाली गई है. जिसमे धमतरी युवा कांग्रेस के साथी बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं.
 इस यात्रा में धमतरी से पार्षद दीपक सोनकर, कर्मचारी कामगार के जिलाध्यक्ष साहिल अहमद, पूर्व जिलाध्यक्ष गुरुगोपाल गोस्वामी, प्रदेश प्रवक्ता कृष्णा मरकाम, जिला महासचिव ऋषभ ठाकुर, तोमेश साहू, गोविंदा साहू, मिथलेश साहू, दिनेश यादव , आशिष लहरे, कृष्णा लहरे, अन्नू कुर्रे, विनय गायकवाड़ गब्बर आदि युवा कांग्रेसी मौजूद रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

न्याय यात्रा में बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव के साथ बड़ी तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ता हो रहे शामिल

गरियाबंद : प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे न्याय यात्रा में बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक जनक ध्रुव के नेतृत्व में बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी तादाद में शामिल हुए.
 यात्रा में शामिल होने पहुंचे ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि न्याय यात्रा का मकसद प्रदेश की बिगड़ चुकी कानून व्यवस्था को सरकार को लेकर जगाना है.
प्रदेश में लगातार बढ़ते हुए अपराध के कारण जनता के बीच में भय का माहौल है. महिलाएं असुरक्षित हैं. प्रदेश सरकार सभी मोर्चो पर विफल हो चूकी है. जिसके कारण यह न्याय यात्रा में बड़ी तादाद में पूरे प्रदेश की जनता शामिल हो रहे हैं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्सव देखने को मिल रहा है.
इस मौके पर बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव,ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, अमित मिरी, अमृत पटेल, कल्याण सिंह कपिल सहित बड़ी तादाद में क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए.
ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव ने बताया यात्रा के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम व कांग्रेस के दिग्गज नेताओं से मुलाकात की.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

यह लड़ाई सिर्फ एक व्यक्ति की नहीं, पूरे छत्तीसगढ़ की है -अरुण वोरा

लगातार इस यात्रा में हिस्सा ले रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरुण वोरा ने इस मौके पर कहा कि यह समर्थन हमारे हौसले को और बढ़ाता है. यह लड़ाई सिर्फ एक व्यक्ति या परिवार की नहीं है. बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ की है. हम तब तक नहीं रुकेंगे. जब तक हर पीड़ित को इंसाफ नहीं मिल जाता.
प्रदेश के अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ अरुण वोरा भी पीड़ितों का दर्द समझते हुए इस यात्रा को जनता के बीच ले जाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं. उन्होंने कहा, भाजपा सरकार निर्दोषों को दबाने और अपने भ्रष्टाचार को छिपाने में लगी है. लेकिन हम इस यात्रा से जनता को सच से अवगत करा रहे हैं. छत्तीसगढ़ की जनता अब जागरुक हो चुकी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

ऐसा लगता है भारत देश में अपराध की श्रेणी में छत्तीसगढ़ प्रदेश नंबर 1 बन गया -विकास उपाध्याय

रायपुर : विकास उपाध्याय ने बताया कि प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैन्दु ने झण्डा दिखाकर छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा के प्रचार गाड़ियों को रवाना किया. छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा के जरिए सरकार की विफलताओं को लाउडस्पीकर युक्त ई-रिक्शा द्वारा राजधानी के सभी क्षेत्रों के आमजनमानस को बताने का प्रयास गया और 2 अक्टूबर को न्याय यात्रा के समापन पर होने वाले आमसभा में ज्यादा से ज्यादा तादाद में शामिल होने की अपील की गई.
उपाध्याय ने बताया कि प्रदेश की नौ महिने की सरकार हर क्षेत्र में विफल है और खास तौर पर आमजनमानस आज अपने घर से निकलने में भी असहज महसूस कर रहा है. कि कहीं उसके साथ कुछ अनहोनी न हो जाए. जिस तरह प्रदेश में हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार जैसी घटनायें लगातार तीव्र गति से बढ़ रही हैं. उससे तो ऐसा लगता है. भारत देश में अपराध की श्रेणी में छत्तीसगढ़ प्रदेश नंबर 1 बन गया है. और वहीं भारतीय जनता पार्टी के नेता जगह-जगह घूमकर बोल रहे हैं कि हमने बनाया है हम ही संवारेंगे. जबकि इसके ठीक विपरीत इस प्रदेश में चल रहा है और आम जनता बोल रही है कि तुमने बनाया तो नहीं लेकिन तुम ही बिगाड़ोगे. छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा को जिस प्रकार जनता का समर्थन मिल रहा है. उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि छत्तीसगढ़ की जनता वास्तविकता में इस नौ महिने की सरकार पूरे तरीके से त्रस्त हो चुकी है.

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb