किरायेदार ही निकला बुजुर्ग मकान मालिक का कातिल, नटराज की मूर्ति से किया कई वार, दुर्ग के बाद पहुंचा चंडीगढ़, आरोपी मुकेश गिरफ्तार

The tenant turned out to be the murderer of the elderly landlord stabbed him several times with the idol of Nataraja reached Chandigarh after the fort accused Mukesh arrested

किरायेदार ही निकला बुजुर्ग मकान मालिक का कातिल, नटराज की मूर्ति से किया कई वार, दुर्ग के बाद पहुंचा चंडीगढ़, आरोपी मुकेश गिरफ्तार

रायपुर : छत्तीसगढ़ राजधानी रायपुर में पुलिस ने अवंती विहार स्थित एक बुजुर्ग दंपत्ति पर हुए जानलेवा हमले और हत्या के मामले में आरोपी मुकेश कुमार को गिरफ्तार किया है. पूरा मामला थाना खम्हारडीह क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक रत्नेश्वर बैनर्जी और उनकी पत्नी माया बैनर्जी के मकान में किरायेदार के रुप में आरोपी मुकेश रह रहा था आरोपी ने मकान मालिक से किराए को लेकर विवाद के बाद इस घातक वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने आरोपी मुकेश कुमार उम्र 41 साल का लंबे समय तक पीछा करने के बाद चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया और घटना में शामिल अहम सबूत भी बरामद किया.
आरोपी ने अपनी शिक्षा पाकिस्तान से हासिल की है. वर्ष 2012 में आरोपी का परिवार मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में शिफ्ट हुआ था. आरोपी ने दिवाली से एक दिन पहले 30 अक्टूबर 2024 को वारदात को अंजाम देने के बाद पुलिस टीम को लगातार चकमा देते हुए कभी दुर्ग, नागपुर, हैदराबाद, मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में अपना लोकेशन बदल रहा था. आरोपी के कब्जे से पुलिस ने सोने की अंगूठी, चैन और हत्या में इस्तेमाल किए गए मैटल की नटराज की मूर्ती और एक मोबाइल भी जब्त किया है. आरोपी के खिलाफ थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 458/2024 धारा 103, 109 बी.एन.एस. का जुर्म दर्ज किया गया है.
प्रार्थी प्रियकांत माटोल्या ने थाना खम्हारडीह में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह गीतांजली नगर खम्हारडीह में रहता है. चोला मण्डल फायनेंस कम्पनी मे कलेक्शन सपोर्ट का काम करता है. उक्त फायनेंस कम्पनी का रवि बनर्जी मुख्य अधिकारी है. 30 अक्टूबर 2024 को रात 22:37 बजे प्रार्थी के साथ काम करने वाले प्रखर शर्मा ने फोन कर बताया कि मुख्य अधिकारी रवि बनर्जी का उसको फोन आया है और उसने बोला है कि अवंति विहार सेक्टर- 02 में उनके पिता रतनेश्वर बनर्जी और माता माया बनर्जी रहते हैं. दोनो को बार-बार फोन करने पर भी फोन नही उठा रहे हैं. तब प्रार्थी को प्रखर शर्मा ने रवि बैनर्जी के माता-पिता के घर अवंति विहार जाने बोला.
जिस पर प्रार्थी उक्त मकान में जाकर देखा तो पाया कि घर का मेन दरवाजा बंद था. दरवाजा खोलकर अंदर जाकर खिड़की से देखा तो बैठक रुम में रवि बनर्जी के पिता जमीन में पेट के बल खून से लथपथ था और दूसरे कमरे में रवि बनर्जी की माता माया बनर्जी डायनिंग टेबल के पास पड़ी थी और दरवाजा बाहर से लगा हुआ था आवाज देने पर भी उन दोनो के द्वारा कोई जवाब न देने पर डायल 112 व 108 एम्बुलेंस को फोन प्रार्थी द्वारा किया गया.
जिनके आने पर प्रार्थी अंदर जाकर देखा तो रतनेश्वर बनर्जी एवं माया बनर्जी को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा सिर पर गम्भीर चोट पहुंचाया गया था. जिससे रत्नेश्वर बैनर्जी की मौत हो गई थी और माया बैनर्जी आहत थी. जिन्हें ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जिस पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 458/24 धारा 103, 109 बी.एन.एस. का जुर्म दर्ज किया गया.
बुजुर्ग दंपत्ति पर जानलेवा हमला और कत्ल की वारदात को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक विधानसभा केसरीनंदन नायक एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम संजय सिंह द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी खम्हारडीह को आरोपी की जल्द से जल्द पतासाजी करते हुए गिरफ्तार करने के लिए निर्देशित किया गया.
जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट और थाना खम्हारडीह पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ-साथ उसके आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का मुआयना किया गया.
टीम के सदस्यों के द्वारा घटना के बारे में प्रार्थी सहित आस-पास के लोगों से विस्तृत पूछताछ किया गया. घटना स्थल का निरीक्षण और पूछताछ में पाया गया कि आरोपी द्वारा मृतक रत्नेश्वर बैनर्जी के द्वारा पहने हुए सोने के अंगूठी एवं चेन को निकाल लिया गया था. और मकान में किराये से निवासरत् मुकेश कुमार, जो घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था.
जिस पर टीम के सदस्यों का मुकेश कुमार के ऊपर शक गहरा गया और टीम के सदस्यों द्वारा उसकी पतासाजी की जाने लगी. मुकेश कुमार वारदात के बाद से लगातार फरार चल रहा था. जिस पर टीम के सदस्यों मुखबीर लगाने और तकनीकी माध्यमों से उसकी पतासाजी की जा रही थी. इसी दौरान टीम के सदस्यों को उसकी दुर्ग में होने की जानकारी मिली.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एक विशेष टीम को मुकेश कुमार के पीछे दुर्ग रवाना किया गया. मुकेश कुमार बेहद शातिर था. जो लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था. जिसे टीम के सदस्यों द्वारा उसका पीछा दुर्ग, नागपुर, हैदराबाद, मुम्बई, दिल्ली होते हुए चंडीगढ़ में करते हुए उसे चंडीगढ़ से लोकेट कर पकड़ा गया. पूछताछ में मुकेश कुमार द्वारा उक्त जानलेवा हमला और कत्ल की वारदात को अंजाम देना कबूल किया गया.
पूछताछ मेें मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी मृतक रत्नेश्वर बैनर्जी और आहत माया बैनर्जी के अवंति विहार स्थित मकान में किराये से रहता था और आरोपी द्वारा बहुत दिनों से मकान मालिको को मकान का किराया भी नही दिया था. और आरोपी का आस-पास के लोगो एवं परिचितों से करीब 20 से 25 लाख का उधार था. जिसकी वजह से आरोपी परेशान रहता था. दिनांक घटना को मकान मालिक मृतक रत्नेश्वर बैनर्जी और माया बैनर्जी द्वारा मकान के किराये को लेकर आरोपी से वाद-विवाद हुआ था. उसी दौरान आरोपी तैश में आकर रुम में रखे मैटल की नटराज मूर्ती से दोनो मकान मालिकों के शरीर पर लगातार कई बार वार कर मृतक रत्नेश्वर बैनर्जी की हत्या एवं माया बैनर्जी को घायल कर दिया था. इसके बाद जब दोनो बेहोश पड़े थे तब पैसो की जरुरत को जानकर मृतक के शरीर से सोने की अंगूठी एवं चैन को लेकर फरार हो गया था.
जिस पर आरोपी मुकेश कुमार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सोने की अंगूठी, चैन और घटना से संबंधित 1 नग मोबाईल फोन और घटना में इस्तेमाल नटराज की मूर्ती और अन्य आला जरब जप्त कर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की गई. कार्यवाही में निरीक्षक नरेन्द्र मिश्रा थाना प्रभारी खम्हारडीह, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, उनि मुकेश सोरी, प्र.आर. रविकांत पाण्डेय, नोहर देशमुख, महेन्द्र राजपूत, म.प्र.आर. बसंती मौर्य, आर. आशीष राजपूत, महेन्द्र पाल साहू, तुकेश निषाद एवं लालेश नायक तथा थाना खम्हारडीह से प्र.आर. देवेन्द्र धु्रव की अहम भूमिंका रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

गिरफ्तार आरोपी
मुकेश कुमार पिता गणेश लाल  41 साल निवासी म.नं. 303 सी ब्लॉक सागर न्यू लेक व्यू आयोध्या बाईपास थाना अयोध्या नगर भोपाल मध्यप्रदेश