एसएमसी हार्ट हॉस्पिटल ने एंजियोप्लास्टी के वसूले 1.34 लाख रुपए ज्यादा, कलेक्टर की कड़ाई के बाद मरीज के परिजनों को वापस मिली रकम
SMC Heart Hospital recovered Rs 134 lakh more for angioplasty after the strictness of the collector the patients family got the amount back
रायपुर : जोन क्रमांक 10 तेलीबांधा निवासी भावेश बेन के परिजनों ने एसएमसी हार्ट हॉस्पिटल प्रबंधन पर इलाज के दौरान ज्यादा रकम लिए जाने की शिकायत की थी. मरीज के परिजनों ने बताया कि 20 जुलाई 2024 को श्रीमति बेन को मोवा स्थित एसएमसी हार्ट हास्पिटल में भर्ती कराया गया था.
जहां उनका एंजियोप्लास्टी कराया गया था. इसके लिए प्रबंधन ने उनसे आयुष्मान योजना के तहत 2 लाख 12000 रुपए की रकम ली थी. जबकि आयुष्मान योजना से महज 72200 रुपए ही ब्लाक किए गए थे. परिजनों के मुताबिक उनसे 1 लाख 34 हजार रुपए ज्यादा लिए गए.
जिसको लेकर परिजनों ने कलेक्टोरेट के जनसमस्या निवारण कॉल सेंटर में फोन किया और उनकी समस्याओं का निराकरण करने के लिए संबंधित अस्पताल से मामले की जानकारी मांगी गई. जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने गलती मानी साथ ही मरीज के परिजनों को इलाज के दौरान ज्यादा ली गई रकम 1 लाख 34 हजार रुपए को नगद वापस कराया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



