राजिम पुल में कार ने बाइक और स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवक घायल, बाइक सवार दंपती को ट्रक ने मारी ठोकर, पहिए के नीचे आने से पत्नी की मौत

Car hits bike and scooter in Rajim bridge two youths injured couple riding bike hit by truck wife dies after coming under wheel

राजिम पुल में कार ने बाइक और स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवक घायल, बाइक सवार दंपती को ट्रक ने मारी ठोकर, पहिए के नीचे आने से पत्नी की मौत

राजिम पुल में कार ने बाइक और स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवक घायल

नवापारा राजिम : नवापारा में तेज रफ्तार कार ने बाइक और स्कूटी को टक्कर मार दी. इस हादसे में दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए. हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई. घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. मामला गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक राजिम और नवापारा को जोड़ने वाली पुल में मंगलवार रात करीब 8.30 बजे तेज रफ्तार कार ने बाइक और स्कूटी को जबरदस्त टक्कर मार दी. इस हादसे में दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए.
हादसे के बाद पुल में गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई. हादसे की खबर मिलते ही राजिम और गोबरा नवापारा पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घायलों को राजिम स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.
बताया जा रहा है कि कार राजिम से नवापारा की तरफ आ रही थी. वहीं बाइक और स्कूटी सवार नवापारा से राजिम की तरफ जा रहे थे. तभी पुल के बीच में यह हादसा हो गया. बाइक और स्कूटी सवार राजिम के रहने वाले बताए जा रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

बाइक सवार दंपती को ट्रक ने मारी ठोकर, पहिए के नीचे आने से पत्नी की मौत

 बालोद/गुरुर : बालोद जिले में गुरुर थाना अंतर्गत देवरानी-जेठानी नाला के पास तेज रतार ट्रक ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी. मोटरसाइकिल में सवार पति और पत्नी नीचे गिर गए. पति के सामने पत्नी सरिता बाई राजपुरिया ट्रक के पहिए के नीचे आ गई. जिससे उसकी मौत हो गई.
पुलिस ने ट्रक CG04 PC 7429 के चालक के खिलाफ धारा 106(1), 281 के तहत जांच शुरु कर दी है. पति किशोर राजपुरिया ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम मुड़खुसरा थाना पुरूर निवासी है. 25 अगस्त की सुबह 10 बजे मोटरसाइकिल CG04 CB 2849 से पत्नी के साथ सामान खरीदने गुरुर गए थे. सामान खरीद कर घर जा रहे थे कि देवरानी-जेठानी नाला मेन रोड के पास पहुंचे थे. तभी ने पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी.
इस हादसे में पत्नी गंभीर रुप से घायल हो गई. उसे पिकअप में इलाज के लिए ओजस्वी नर्सिंग होम धमतरी ले गए थे. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. दुर्घटना में मुझे भी गंभीर चोट आई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

महासमुंद में सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

महासमुंद : महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम मुडमार के पास सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई. पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक पूरन दीवान पिता भूवन दीवान उम्र 35 साल निवासी झारा 15 जुलाई 2024 को अपने मोटर सायकल नम्बर CG06 K 7615 से महासमुंद से अपने गांव झारा जा रहा था. ग्राम मुडमार के पास पहुंचा था. 
उसी समय आरोपी मोटर सायकल नम्बर CG06 GQ 3078 का चालक तेजी और लापरवाहीपूर्वक चलाते हुये पीछे से ठोकर मार दिया. जिससे आई चोट की वजह से पूरन दीवान की मौत हो गई. आरोपी मोटर सायकल नम्बर CG06 GQ 3078 के चालक के खिलाफ अपराध धारा 106(1) BNS के तहत जुर्म कायम किया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb