छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा का समापन, बड़ी तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ता रहे शरीक, सचिन पायलट- अगर सरकार सचेत नहीं हुई तो पूरे राज्य में होगा संग्राम- सचिन पायलट

Chhattisgarh Nyay Yatra concludes a large number of Congress workers participated Sachin Pilot If the government is not alert there will be a war in the entire state Sachin Pilot

छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा का समापन, बड़ी तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ता रहे शरीक, सचिन पायलट- अगर सरकार सचेत नहीं हुई तो पूरे राज्य में होगा संग्राम- सचिन पायलट

छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा का समापन, सचिन पायलट और बैज बोले जनता का मिला समर्थन

रायपुर : छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने गिरौदपुरी से रायपुर तक न्याय यात्रा निकाली. 27 सितंबर से शुरु हुई इस यात्रा का समापन 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन रायपुर में हुआ. जिसमें प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने भी शिरकत की. इस दौरान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज, कांग्रेस सांसद ज्योत्सना महंत, पूर्व सीएम भूपेश बघेल, पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव समेत पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम ने भी शिरकत की.
गिरोधपुरी से हुई थी छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा की शुरुआत
कांग्रेस की न्याय यात्रा की शुरुआत गिरोधपुरी से हुई थी. जिसका समापन रायपुर में हुआ. बुधवार सुबह सड्डू से पदयात्रा की शुरुआत हुई. इसके बाद घड़ी चौक होते हुई ये यात्रा गांधी मैदान पहुंची. भारत ने पदयात्रा में शामिल कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने प्रदेश की बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर बीजेपी पर हमला बोला.
न्याय यात्रा में कांग्रेस सांसद ज्योत्सना महंत ने कहा कि यह सरकार दुशासन की तरह प्रदेश की जनता का चीरहरण कर रही है.
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि उन्होंने गिरोधपुरी से यह पदयात्रा शुरु की थी. पदयात्रा को लोगों का अच्छा रिस्पांस मिला.
वहीं पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने भी प्रदेश की कानून व्यवस्था को सवाल खड़े किए. टीएस सिंहदेव का कहना है कि प्रदेश की कानून व्यवस्था बदहाल है. जिसके कारण यह पदयात्रा निकाली गई. आप खुद देख सकते हैं कि पदयात्रा में जनता का कितना अच्छा रिस्पांस मिला है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

अगर सरकार सचेत नहीं हुई तो पूरे राज्य में होगा संग्राम- सचिन पायलट

रायपुर : कांग्रेस की छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा समापन कार्यक्रम में शामिल होने छत्तीसगढ़ पहुंचे प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि सरकार अगर सचेत नहीं हुई तो कांग्रेस राज्य भर में संग्राम छेड़ेगी. उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने शौक में नहीं मजबूरी में न्याय यात्रा निकाल रही है. प्रदेश में अशांति, अराजकता का माहौल है. डर में लोग जी रहे हैं. हिंसक घटनाएं हो रही है. सिर्फ 9 महीनों में ही सरकार फेल हो गई है.
उन्होंने आगे कहा कि यह सरकार सुशासन वाली नहीं. बल्कि लोकतंत्र को खत्म करने वाली सरकार है. कांग्रेस को दबाने देश की सभी जांच एजेंसियों को लगा दिया गया है और कांग्रेस नेताओं को षड्यंत्र के तहत फंसाया गया है. लेकिन कांग्रेस डरने वाली नहीं, बल्कि लड़ने वाली पार्टी है. कांग्रेस ईंट से ईंट बजा देगी. सरकार अगर सचेत नहीं हुई तो कांग्रेस राज्य भर में संग्राम छेड़ेगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

रायपुर राजधानी के गांधी मैदान में विकास उपाध्याय के साथ हजारों महिलाओं एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ नगर निगम मुख्यालय के समीप छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव एवं नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत का आत्मीय एवं भव्य रुप से स्वागत किया.
विकास उपाध्याय ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा के समापन में छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट मुख्य रुप से छत्तीसगढ़वासियों को संबोधन करने पहुंचे थे. उनका कहना बिल्कुल सच है कि छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था पूरी तरह ठप हो चुकी है.
इस संबोधन को आज छत्तीसगढ़ के कोने-कोने से आये समस्त छत्तीसगढ़ वासियों का जनसैलाब ध्यान से सून और समझ रहे थे. उपाध्याय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के राजनीतिक इतिहास में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा  निकाली गई इस न्याय यात्रा की गूंज हमेशा गुजेंगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

न्याय यात्रा समापन में शामिल होने पहुंचे जिला पंचायत गरियाबंद उपाध्यक्ष संजय नेताम के साथ बड़ी तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ता

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस द्वारा न्याय यात्र का आज बुधवार को समापन हुआ. इस कार्यक्रम में शामिल होने जिला पंचायत गरियाबंद के उपाध्यक्ष संजय नेताम कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ रायपुर पहुंचे और न्याय यात्रा में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव, पूर्व मुख्यमंत्री भुपेश बघेल, पूर्व अध्यक्ष मोहन मरकाम, ताम्रध्वज साहू एवं कांग्रेस की कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की.
जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम ने बताया कि छत्तसीगढ़ में जब से भाजपा सरकार बनी है चारो तरफ अराजकता का माहौल है. लगातार हिंसक घटनाए हो रही है नौ महिनों में सरकार फेल हो गई है. 
भाजपा सरकार पूरी तरह असफल साबित हो रही है. नेताम ने कहा न्याय यात्रा 27 सितम्बर गिरौदपुरी से शुरु हुई थी. जो 125 कि.मी. दूरी तय कर गांधी मैदान पहुंची इस दौरान कांग्रेस के न्याय यात्रा में पूरे प्रदेश की लोग भारी उत्साह के साथ शामिल हुए.
नेताम ने कहा, भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार गांव-गांव आवाज उठाई जा रही है. इस मौके पर प्रभुख रुप से युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष गुंजेश कपिल, विरेन्द्र राजपूत, जितेन्द्र कश्यप,गजेन्द्र नेगी, राहूल निर्मलकर और सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा मोहब्बत की यात्रा, पीड़ितों , शोषितों, वांचितो अंतिम व्यक्ति की आवाज को बुलंद करने की यात्रा है -युवा नेता कांग्रेस इंज़ी योगेश्वर चन्द्राकर

रायपुर : गिरोदपुरी से कांग्रेस की छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा शुरु पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में 27 सितंबर 2024 से कांग्रेस ने 6 दिवसीय छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा का शुभारम्भ गिरौदपुरी धाम से पूजा अर्चना के साथ किए यात्रा की शुरुआत में युवा नेता कांग्रेस इंज़ी योगेश्वर चन्द्राकर ने कहा बचपन मे  हम लोग गांधी जी की यात्रा के बारे मे पढ़कर बड़े हुए. अंग्रेजो और अन्याय के ख़िलाफ महात्मा गांधी जी ने कई यात्रायें की और उस यात्रा से गांधी जी ने क्या हासिल किया. इस बात को उस समय के लोग इस  चीज़ को अनुभव करने का सौभाग्य मिला. उस समय के कांग्रेस जन और आमजन के लिए गर्व की बात थी.
आगे युवा नेता कांग्रेस इंज़ी योगेश्वर चन्द्राकर ने कहा की छत्तीसगढ़ में यह छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा में हमें यात्रा का करने का सौभाग्य मिला. इसके लिए कांग्रेस हाई कमान  और नेता विपक्ष लोकसभा श्री राहुल गाँधी ज़ी का धन्यवाद जिनके द्वारा इस राष्ट्र में दो दो भारत यात्रा कर बता दिया कि सरकार चाहे कितना भी दमन कर ले. लोगों से मिलने के लिए किसी गोदी मीडिया जैसी संस्थानों की जरुरत नही है भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा दिल से दिल जोड़ने की यात्रा रही है. इस तर्ज़ पर छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा की शुरुआत कर इस राज्य के बिगड़ती हुई क़ानून व्यवस्था के खिलाफ है. प्रदेश की भाजपा सरकार आम आदमी को सुरक्षा दे पाने में नाकाम साबित हुई है. प्रदेश में महिलायें, युवतियाँ सुरक्षित नहीं है. बलात्कार, सामूहिक बलात्कार की घटनाओं से प्रदेश चिंतित है. राज्य में आदमी जिंदा जलाये जा रहे हैं. एसपी, कलेक्टर कार्यालय में आग लगाई जा रही है. पुलिस और सरकार आम आदमी को सुरक्षा दे पाने में नाकाम साबित हुए हैं.
दुर्भाग्यजनक है कि सरकार आपराधिक घटनाओं को रोकने के बजाय उसमें लीपापोती और पर्दा डालने में लगी है. बलौदाबाजार में निर्दोष लोगों की गिरफ्तारी की गई. कवर्धा के लोहारीडीह में पुलिस के सामने एक व्यक्ति को घर में जला दिया गया. एक की पुलिस प्रताड़ना से मौत हो गयी. भाजपा सरकार ने पुलिस को उसके मूल काम से हटा कर साजिश में लगा रखा है.
हमारे यात्रा का असल मकसद जनता की तकलीफ को आवाज देना है. हम गूंगी बहरी निकम्मी सरकार को जगाना चाहते हैं. जब तक छत्तीसगढ़ का एक भी नागरिक असुरक्षित है हम चुप नहीं बैठेंगे.
इस यात्रा में प्रमुख रुप से मतिन खान, पदुम कोठारी, पूर्व पंडरिया ब्लॉक अध्यक्ष कौशल चन्द्राकर, वेदप्रकाश चन्द्राकर, पवन चन्द्राकर, किशन चन्द्राकर, अंकित निर्मलकर शामिल हुए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

भाजपा की बदले की राजनीति का विरोध न्याय यात्रा का असल मकसद -कविता योगेश बाबर

रायपुर : जिला पंचायत वन समिति सभापति कविता योगेश बाबर कांग्रेस की न्याय यात्रा में शामिल हुई यात्रा का असल मकसद प्रदेश में हो रही अराजक घटनाओं में वृद्धि चाकूबाजी हत्या लूटपाट इन सभी घटनाओं में पिछले 8 महीने में तेजी आई है. जबसे प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की यह सरकार बैठी है. सरकार का क़ानून व्यवस्था पर किसी भी तरह का कंट्रोल नहीं है. और अपनी नाकामी छुपाने के लिए कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं को परेशान करना गिरफ़्तार करना. यही इस सरकार की मंशा है. जो कि भाजपा की दोगली नीति का परिचायक है. इन्हीं सब बातों को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठों द्वारा गिरौदपुरी से रायपुर तक की यह यात्रा 2 अक्टूबर को सत्य और अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी की जन्म जयंती के अवसर पर रायपुर में खत्म हुई.
यात्रा के जरिए कांग्रेस पार्टी जिन मांगों को प्रमुखता से उठाया. उसमें सतनामी समाज के पवित्र स्थल अमर गुफा में तोड़फोड़ के खिलाफ गिरफ़्तार किए गए निर्दोष लोगों की रिहाई, कबीरधाम ज़िले में पुलिस यातना और बर्बरता के कारण हिरासत में प्रशांत साहू की हुई मौत की निष्पक्ष जाँच की मांग की जा रही है.
भारतीय जनता पार्टी हमेशा से ही बदले और द्वेष की भावना की राजनीति करती है. और अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए विपक्षी पार्टियों पर दोषारोपण कर फ़र्ज़ी तरीक़े से गिरफ़्तारी और छापे डलवाकर परेशान करने का काम करती है.
राज्य में हर व्यक्ति अमन चैन और सुख शांति से जीना चाहता है. लेकिन यहां पर एक धर्म को दूसरे धर्म से लड़ाना भाई-भाई में वैमनस्यता पैदा करना यही भारतीय जनता पार्टी की रीति और नीति शुरु से रही है. जिसका विरोध कांग्रेस पार्टी हमेशा से करती आ रही है. यात्रा के पांचवें दिन पूर्व PCC अध्यक्ष मोहन मरकाम, पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिला भेडिया, पूर्व राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, कांग्रेस के महासचिव मलकीत सिंह गैंदू, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता TS बाबा, धमतरी ज़िले से जिला पंचायत सदस्य मनोज साक्षी, सुमन साहू, राजकुमारी दीवान, जनपद अध्यक्ष शारदा साहू, राजा देवांगन और प्रदेश भर से आए हुए कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी बड़ी तादाद में इस यात्रा का हिस्सा बने.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb