मामा के घर आई युवती से शादी का झांसा देकर तीन महीने तक शारीरिक शोषण, अमलीपदार पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Physically abused a girl who came to her maternal uncle house for three months on the pretext of marriage Amlipdar police arrested the young man and sent him to jail
अमलीपदर : अमलीपदर पुलिस ने 376(2) के तहत एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. युवक ने शादी का झांसा देकर एक युवती का पिछले तीन महीने से शारीरिक शोषण किया. घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है.
पुलिस के मुताबिक उड़ीसा रायघर की रहने वाली पीड़िता 15 मई को अपने मामा घर अमलीपदर थाना क्षेत्र के कुईमाल गांव आई थी. वही मामा गांव के तुकाराम यादव नामक लड़के से उसका परिचय हुआ. मोबाइल नंबर लेकर जान पहचान बढ़ने के बाद उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया और जब शादी करने के लिए बात की तो अपने वादे से वह मुकर गया.
इस पर युवती ने इंसाफ़ की गुहार लगाते हुए थाने में मामला दर्ज कराया. जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पुख्ता सबूत जुटाए और उसे गिरफ्तार कर लिया.
आरोपी को भारतीय दंड संहिता की धारा 376(2) के तहत अपराधी ठहराते हुए कोर्ट में पेश किया गया. जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है और कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी. वहीं, पीड़िता को इंसाफ़ दिलाने का भरोसा दिया गया है. इस घटना ने एक बार फिर रिश्तों में विश्वासघात और शोषण के मुद्दे को उजागर किया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



