भजन गायक बाबा हंसराज रघुवंशी के खिलाफ रायपुर के थाने में शिकायत दर्ज, इतने लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला

Complaint filed against Bhajan singer Baba Hansraj Raghuvanshi in Raipur police station case of fraud of so many lakh rupees

भजन गायक बाबा हंसराज रघुवंशी के खिलाफ रायपुर के थाने में शिकायत दर्ज, इतने लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला

रायपुर : फेमस सिंगर भजन गायक बाबा हंसराज रघुवंशी के खिलाफ छत्‍तीसगढ़ में एफआईआर दर्ज हो गई है. रायपुर में गायक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है. इस धोखाधड़ी के मामले में सिंगर की मुश्किलें बढ़ गई है. आरोप है कि कंपनी के साथ यह धोखाधड़ी एक वर्ष पहले भजन संध्या आयोजन के नाम पर हुई है.
आरोप है कि कार्यक्रम में एडवांस और प्रोग्राम लेने के बाद भी सिंगर हंसराज रघुवंशी ने कार्यक्रम नहीं किया. 11 जून 2023 को इंडोर स्टेडियम में हंसराज रघुवंशी का कार्यकम तय किया गया था. इस कार्यक्रम के लिए गायक की पत्नी कोमल सकलानी ने नकद रुपए लिए. इसके अलावा अर्बन लाइव एंटरटेनमेंट के जरिए लाखों रुपए ऐंठ लिए लेकिन इसके बाद कार्यक्रम आज तक नहीं किया गया.
इवेंट कंपनी की संचालिका प्रगति पांडेय ने बताया कि हंसराज रघुवंशी का कार्यकम 11 जून को 23 को इंडोर स्टेडियम में हंसराज रघुवंशी का कार्यकम होना था. मगर गायक हंसराज रघुवंशी की पत्नी कोमल सकलानी ने 10 लाख 20 हज़ार रुपए नगद के अलावा अर्बन लाइव एंटरटेनमेंट के मध्यम से लाखों रुपए लिए. जिसके बाद कार्यक्रम आज तक किया ही नहीं. कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक हंसराज रघुवंशी को या तो पैसा वापस देना था या फिर कोई नई तारीख. मगर उन्होंने दोनों में से कोई भी तरीका अपनाया नहीं है. युवती ने अर्बन लाइव एंटरटेनमेंट कम्पनी और हंसराज रघुवंशी के खिलाफ पुरानी बस्ती थाने में शिकायत दर्ज कराई है.
यह मामला तूल पकड़ सकता है. हंसराज,गुढ़ियारी में जन्माष्टमी पर कार्यक्रम देने रायपुर आ रहे हैं. पुरानी बस्ती पुलिस पूछताछ के लिए हंसराज को तलब या जाकर पूछताछ कर सकती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb