सीसीटीवी कैमरा लगाने को लेकर हुआ विवाद, 2 पक्षों में हुई मारपीट, विवाद के दौरान चाकू भी लहराया गया, एफआईआर दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

There was a dispute over installation of CCTV cameras two parties fought a knife was also waved during the dispute FIR registered police engaged in investigation

सीसीटीवी कैमरा लगाने को लेकर हुआ विवाद, 2 पक्षों में हुई मारपीट, विवाद के दौरान चाकू भी लहराया गया, एफआईआर दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर : शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत दयालबंद अपोलो फार्मेसी के सामने रहने वाले 2 पक्षो में शुक्रवार की दोपहर जमकर विवाद हो गया.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी राज घोरे पिता किशोर घोरे ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है जिसमें उन्होंने बताया कि वह ट्रांसपोर्टिंग का काम करते हैं जो आज दोपहर करीब 2 बजे अपने घर के बाजू गली में सीसीटीवी कैमरा लगवा रहा थे.
उसी समय प्रदीप घोरे, बुलबुल घोरे और सुखरंभा घोरे आए और यहां कैमरा नही लगाना है कहकर विवाद कर लड़ाई झगड़ा कर मारपीट करने लगे. उसके बाद प्रदीप घोरे का साला अभिनेश उर्फ ललन बोले आया और प्रदीप घोरे, बुलबुल घोरे, सुखरंभा घोरे और अभिनेश उर्फ ललन बोले के द्वारा उसे गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का एऔर ईंट पत्थर से मारपीट करने लगे और उसे जमीन में पठक कर घसीटने लगे. मारपीट करने से बांया कंघा, बाया आंख के नीचे चोट आई है.
घटना को देख कर उसकी मां पदमनी घोरे, पिता किशोर घोरे, छोटा भाई हर्ष घोरे और छोटी बहन रिया घोरे बीच बचाव कर रहे थे. उसी समय अभिनेष बोले उर्फ ललन हाथ में चाकू लेकर हम लोगो को दौड़ाया तो वह लोग सभी अपने घर के अंदर चले गए. बीच बचाव करते समय परिवार के साथ भी गाली गलौच कर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे. मारपीट करने से उसके पिता किशोर घोरे, भाई हर्ष घोरे, बहन रिया घोरे को चोट आई है.
इस मामले की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने प्रदीप घोरे, बुलबुल घोरे, सुखरंभा घोरे और अभिनेश उर्फ ललन बोले के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 115(2),351(2),3(5) तहत जुर्म दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb