खड़े ट्रक से जा टकराई बाइक, नए साल का जश्न मनाकर लौट रहे तीन दोस्तों की मौके पर ही मौत, एक की हालत नाजुक, परिवारों में पसरा मातम
Bike collided with a parked truck three friends returning after celebrating New Year died on the spot one is in critical condition mourning spread in the families
जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर में नया साल की पार्टी कर लौट रहे युवकों की बाइक खड़े ट्रक से जा टकराई. हादसे में बाइक सवार तीन दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना तपकरा थाना क्षेत्र की है.
मिली जानकारी के मुताबिक चार दोस्त एक ही बाइक में सवार होकर नये साल की पार्टी करने बीती रात 31 दिसंबर को तपकरा गए थे. जश्न मनाने के बाद सभी एक ही बाइक में सवार अपने अपने घर के लिए निकले थे. इसी बीच लवाकेरा की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान कुनकुरी लवाकेरा स्टेट हाईवे पर समडंमा गांव के पास सड़क पर खड़े ट्र्क से उनकी बाइक जा टकराई. हादसा इतना भयानक था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए. बाइक सवार सभी टक्कर के बाद सड़क पर जा गिरे. इस हादसे में बाइक सवार तीन दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं बाइक सवार एक अन्य युवक गंभीर रुप से घायल हो गया.
मृतकों में रोहित चैहान उम्र 17 साल, एलेन्स तिर्की उम्र 18 साल निवासी खरीबहार, दीपसन टोप्पो उम्र 18 साल निवासी बांसाझाल है. वहीं आदित्य बड़ा उम्र 18 साल निवासी बासाझाल का इलाज अस्पताल में जारी है. आदित्य को अंबिकापुर रेफर किया गया है. जहां आईसीयू में भर्ती है. हालांकि पुलिस अधिकारी ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि चारों दोस्त नशे ये थे या नहीं. उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इसका खुलासा होगा.
तीनों मृतक और घयल तपकरा थाना क्षेत्र के बांसाझाल और ग्राम खरीबहार के रहने वाले थे. इधर इस हादसे की खबर के बाद मृतकों के परिजनों के घर मातम पसरा हुआ है. पुलिस मामले में जांच में जुट गई है. तीनों युवकों के परिवार में नये साल की खुशियां मातम में तब्दील हो गयी. आज पोस्टमार्टम के बाद तीनों युवकों का गांव में अंतिम संस्कार किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



