तांत्रिक ने सोने के अंडे के नाम पर की धोखाधड़ी, बैंक कर्मचारी से 14.9 लाख ठगे, पुलिस ने आरोपी नरेश को पटेल किया गिरफ्तार

Tantrik committed fraud in the name of golden egg, cheated bank employee of Rs 14.9 lakh, police arrested accused Naresh Patel

तांत्रिक ने सोने के अंडे के नाम पर की धोखाधड़ी, बैंक कर्मचारी से 14.9 लाख ठगे, पुलिस ने आरोपी नरेश को पटेल किया गिरफ्तार

कोरबा/सूरजपुर : खुद को तांत्रिक बताकर करोड़पति बनाने का सपना दिखाने वाले ठग को गिरफ्तार किया गया. शातिर ठग ने सूरजपुर के बैंक के कर्मचारी को जमीन से गड़ा धन निकालकर उसे सोने में बदलने का झांसा देकर उससे 14.9 लाख रुपए की ठगी की ठगी कर डाली. सूरजपुर पुलिस ने आरोपी को कोरबा से गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक जून 2022 में सूरजपुर के ग्राम खोंड़ निवासी अभिषेक प्रताप सिंह की मुलाकात बैंक में विमल सिंह ठाकुर से हुई थी. विमल ने अभिषेक को कोरबा के तांत्रिक नरेश पटेल से मिलवाया. नरेश ने जमीन से गड़ा धन निकालने का दावा किया. जब सूरजपुर के ग्राम खोंड़ निवासी अभिषेक प्रताप सिंह ने थाना रमकोला में शिकायत दर्ज कराई थी.
बैंक में काम के दौरान उसकी मुलाकात विमल सिंह ठाकुर से हुई. जिसने उसे तांत्रिक नरेश पटेल से मिलवाया. तांत्रिक ने जमीन से गड़ा धन निकालकर सोने में बदलने का भरोसा दिलाया. तांत्रिक नरेश पटेल और उसका साथी मनोज कुमार अभिषेक के घर पहुंचे. उन्होंने तंत्र-मंत्र कर जमीन से एक हंडा निकाला. इसे कमरे में बंद कर दिया गया. आरोपियों ने कहा कि विशेष पूजा से हंडा सोने में बदल जाएगा. पूजन सामग्री के नाम पर उन्होंने अभिषेक से 14.09 लाख रुपए ले लिया. जब हंडा खोला गया तो उसमें सिर्फ मिट्टी निकली.
अभिषेक ने धोखाधड़ी की शिकायत पुलिस में की. पुलिस ने अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था. मुख्य आरोपी नरेश पटेल फरार था. एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर थाना प्रभारी विमलेश दुबे की टीम ने मंगलवार को नकटीखार से नरेश को गिरफ्तार किया. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि ठगी की रकम से उसने नकटीखार में मकान बनवाया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB