बदमाश बंटी साहू ने बंद कमरे में युवक को निर्वस्त्र कर बेरहमी से की पिटाई, आरोपी फरार, वीडियो आया सामने, एसपी से लगाई इंसाफ की गुहार

Crook Bunty Sahu stripped the young man and beat him mercilessly in a closed room accused absconding video surfaced appealed to SP for justice

बदमाश बंटी साहू ने बंद कमरे में युवक को निर्वस्त्र कर बेरहमी से की पिटाई, आरोपी फरार, वीडियो आया सामने, एसपी से लगाई इंसाफ की गुहार

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में एक कुख्यात बदमाश बंद कमरे में एक युवक की बेल्ट से पिटाई कर रहा है. इसके साथ कुछ लोग और भी दिखाई दे रहे हैं. युवक बदमाश से रहम की भीख मांग रहा है और छोड़ने की बात कर रहा है. लेकिन बदमाश उसे नंगा कर पीट रहा है. वीडियो में सुनाई दे रहा है कि वह कहता है कि इसके कपड़े उतारकर नंगे कर दो मैंने थाने में इसकी ट्रेनिंग ने रखी है. यह मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है.
पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस अधीक्षक से मामले की शिकायत किया. पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. पीड़ित रमेश साहू ने बताया कि उसकी उम्र 34 साल है. वह वार्ड नंबर 34 का रहने वाला है. उसने बताया कि बंटी उर्फ रावण साहू के खिलाफ उसने पहले ही थाने में शिकायत कराई थी. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. इसलिए उसने एसपी ऑफिस जाकर अपनी शिकायत दर्ज कराई है.
परिवार को भी मिल रही हैं धमकियों
पीड़ित ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी लगातार लगातार घर पहुंचकर उसे धमका रहा है. इसलिए पीड़ित का परिवार ठंड के मौसम में दूसरे के घर में जाकर सो रहे हैं. उनसे बताया कि मेरे पूरे परिवार को धमकी मिल रही है. इसलिए उसका पूरा परिवार डर के माहौल में जीने को मजबूर है. पीड़ित ने कहा कि मैं खुद डरा और असुरक्षित महसूस कर रहा हूं. पीड़ित ने बताया कि उसने जूटमिल थाने में शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है.
गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर रहा है बदमाश
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि बदमाश नशे की हालत में है और गाली-गलौज कर रहा है. पीड़ित व्यक्ति बार-बार एक माफ कर देने के अलावा कहता है कि मेरी पत्नी गर्भवती है उसके खातिर मुझे माफ कर दो.
क्यों की पिटाई?
पीड़ित ने बताया कि आरोपी बंटी साहू उर्फ रावण ने उसे दो बार मिलने बुलाया था. लेकिन वह मिलने नहीं जा सका. इसके बाद 4 दिसंबर को फिर से फोन कर बुलाया और कहा कि उस दिन नहीं आया था तो आज आ जाना. जब युवक बंटी साहू से मुलाकात करने पहुंचा तो वहां पहले से ही चार-पांच लोग मौजूद थे. जिसके बाद युवक की पिटाई शुरु कर दी.
वायरल वीडियो के आधार पर होगी कार्रवाई
इस मामले में रायगढ़ जिले के एडिशनल एसपी आकाश मरकाम ने कहा कि वायरल वीडियो को जांच की जा रही है. इस मामले में जितने भी लोग शामिल हैं. उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा पीड़ित ने मामले की शिकायत एसपी ऑफिस में की है. जरुरत पड़ने पर बदमाशों की ट्रेस कर गिरफ्तार किया जाएगा.
बता दें कि कुख्यात बदमाश बंटी साहू की दहशतगर्दी का वीडियो हुआ वायरल…अपने खौफ औऱ दहशतगर्दी को बरकरार रखने के लिए बंद कमरे में एक व्यक्ति को निर्वस्त्र कर बेल्ट से मारपीट किया जिसका वीडियो वायरल हुआ है. जिला प्रशासन ने बंटी साहू को जिला बदर किया था और कुछ ही दिन पहले ही जुटमिल पुलिस बंटी साहू के परिवार  की एक महिला को गांजा बेचते हुए रगे हाथ पकड़ा था.
रॉवण ऑटो सेंटर के नाम से दो पहिया वाहन रिपेयर की दुकान चलाता है. लेकिन हकीकत कुछ अलग ही है. शिकायत के बाद आरोपी बंटी साहू फरार है. इस मामले में जूटमिल पुलिस कर रही पतासाजी कर रही है. बंटी साहू के उपर कई आपराधिक मामले हैं. इसके बाद भी उसका हौसला बुलंद है आखिर उसकों शह कहां से मिल रही है? आखिर उसके ऊपर किसका हाथ है?
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI