छत्तीसगढ़ के पुलिस विभाग में सूबेदार, एसआई, प्लाटून कमांडर का रिजल्ट जारी, एक क्लिक में देखिए यूपीएससी मुख्य परीक्षा का परिणाम
Result of Subedar SI Platoon Commander released in Chhattisgarh Police Department see UPSC main exam result in one click
सूबेदार, एसआई, प्लाटून कमांडर का रिजल्ट जारी
रायपुर : छत्तीसगढ़ में पुलिस की तैयारी कर रहें युवाओं के लिए बड़ी काम की खबर है. व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने पुलिस विभाग की सूबेदार, उप निरीक्षक, उप निरीक्षक (विशेष शाखा), प्लाटून कमाण्डर, उप निरीक्षक (अंगुल चिन्ह), उप निरीक्षक ( प्रश्नाधीन दस्तावेज), उप निरीक्षक (रेडियो), उप निरीक्षक (कम्प्यूटर) की फाइनल लिस्ट जारी कर दी गई हैं. जारी लिस्ट में 2618 अभ्यर्थियों का नाम शामिल है. अभ्यर्थी मेरिट लिस्ट पुलिस मुख्यालय की वेबसाइट www.cgpolice.gov.in की पर देख सकते हैं.
बता दें अर्जुन सिंह ने मेरिट लिस्ट में टॉप किया है. अभिषेक पाठक दूसरे और मनोज कुमार तीसरे स्थान पर है. विकास केरकेट्टा चौथे, संजय कुमार पांचवे, अनुराग छठवें और महेन्द्र कुमार सातवें स्थान पर है. टॉप टेन कैंडिडेट्स में सिर्फ 1 ही महिला अभ्यर्थी शीलू श्रीवास्तव 8वें नंबर पर हैं. 9वें नंबर पर नीरज तिर्की और 10वें स्थान पर संजय सिंह है.
गौरतलब है, 971 पदों पर भर्ती के लिए मुख्य लिखित भर्ती परीक्षा का आयोजन 26, 27 और 29 मई 2023 को किया गया था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
यूपीएससी मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी
रायपुर : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी कर दिया है. उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपने परिणाम देख सकते हैं. गौरतलब है मुख्य परीक्षा 20-29 सितम्बर तक आयोजित की गई थी.
जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में कामयाबी पाई है वे सभी व्यक्तित्व/साक्षात्कार दौर (Interview Round) में शामिल होने के पात्र हैं. चयनित उम्मीदवारों की सूची आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर अपलोड कर दी गई है. जिसे उम्मीदवार चेक कर सकते हैं.
व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार) के लिए पात्र उम्मीदवार जिन्होंने इस परीक्षा में कामयाबी (मेंस) पाई है उन सभी को साक्षात्कार शुरु होने से पहले अपना विस्तृत आवेदन पत्र-II (DAF-II) भरकर जमा करना होगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



