गुरुद्वारा की दान पेटी का ताला तोड़कर रकम चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी के आठ मामलों का हुआ खुलासा

Police arrested two accused who stole from the cupboard of Gurudwara eight cases of theft revealed

गुरुद्वारा की दान पेटी का ताला तोड़कर रकम चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी के आठ मामलों का हुआ खुलासा

महासमुंद/बागबाहारा/नवापारा : महासमुंद में पुलिस के द्वारा बागबाहारा के गुरुद्वारा में हुई चोरी का खुलासा कर लिया है. मामले में पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार किया है. इनकी गिरफ्तारी से चोरी के आठ मामलों का खुलासा हुआ है. जिसमे पांच मामले महासमुन्द के और तीन मामले उडीसा के हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी लखबीर सिंह छाबड़ा ने थाना बागबाहारा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 30 सितम्बर 2024 को किसी अज्ञात चोर के द्वारा गुरुद्वारा में रखे दान पेटी का ताला तोड़कर करीब 80000 रूपये चोरी किया गया. प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बागबाहारा में अपराध 236/24 धारा 331(4), 305(ंए), 317(5), बी.एन.एस. का कायम कर मामला जांच में लिया गया.
इस मामले की जांच के दौरान पुलिस की टीम के द्वारा उक्त घटनास्थल का सीसीटीवी फूटेज देखा और अपने मुखबीरों से उक्त फोटो को भेजकर अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रही थी. कि मुखबिर से खबर मिली कि उक्त चोरी में एक व्यक्ति का चेहरा मिलता जुलता है. पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर के निशानदेही पर गोबरा नयापारा जाकर सुरेश कंडरा से पूछताछ किया. जो बागबाहारा के गुरुद्वारा में चोरी करना कबुल किया और चोरी करने के बाद चोरी की रकम को अपने साथी अमर देवार को देना बताया.
आरोपी सुरेश कंडरा के निशानदेही पर उसके साथी अमर देवार को से पूछताछ किया गया। आरोपी सुरेश कंडरा का गवाहो के सामने बयान लिया गया. जिसमे आरोपी ने अपने ब्यान में और की गई दूसरी चोरियो का खुलासा किया. जिसमें बागबाहारा थाना क्षेत्र में पूर्व मे किराना दूकान, कपडा दूकान और पान ठेला मे कुल चार चोरी और थाना महासमुन्द क्षेत्र में एक चोरी और दीगर राज्य उडीसा के खरियाररोड तथा नुआपाडा में तीन स्थानो पर चोरी करना बताया. आरोपी सुरेश कंडरा द्वारा कुल आठ मामलों मे चोरी करना कबुल किया गया. सुरेश कंडरा से कई चोरी की घटनाओ में इस्तेमाल एक सब्बल, तीन वायर कटर, एक डीबीआर और नगदी रकम 57,684 रुपये को गवाहो के सामने जप्त किया गया.
इस मामले में आरोपी सुरेश कंडरा और उसके साथी अमर देवार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb