अभनपुर में घर के बाहर बरगद के पेड़ पर फंदे से लटका मिला 30 वर्षीय युवक, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस, लोगों से पूछताछ शुरु
In Abhanpur: A 30-year-old man was found hanging from a banyan tree outside his house, causing a stir in the area; the police have launched an investigation and begun questioning locals.
रायपुर/अभनपुर : अभनपुर थाना क्षेत्र के बकतरा गांव में 30 साल के युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर खुद्दकुशी कर ली।.घटना की जानकारी सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मृतक की पहचान हीरा सेन पिता लेखराम सेन उम्र 30 साल निवासी बकतरा के रूप में हुई है.। बताया जा रहा है कि युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी. घटना की खबर मिलते ही अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की.
पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल खुदकुशी की वजह का पता नहीं चल पाया है. पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के कारणों की जानकारी जुटा रही है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



