कलेक्ट्रेट के सामने भूख हड़ताल में बैठी कोपरा की पूर्व सरपंच योगेश्वरी साहू, हरकत में आया प्रशासन, CMO के भुगतान दिलाने के वादे पर खत्म हुआ विवाद

Former Sarpanch of Kopra Yogeshwari Sahu sat on hunger strike in front of the Collectorate administration came into action dispute ended on CMOs promise to get the payment done

कलेक्ट्रेट के सामने भूख हड़ताल में बैठी कोपरा की पूर्व सरपंच योगेश्वरी साहू, हरकत में आया प्रशासन, CMO के भुगतान दिलाने के वादे पर खत्म हुआ विवाद

गरियाबंद/कोपरा : गरियाबंद जिले में ग्राम कोपरा की पूर्व सरपंच योगेश्वरी साहू आठ महीने से लंबित निर्माण सामाग्री और मजदूरी के भुगतान को लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने भूख हड़ताल में बैठ गई
 पूर्व सरपंच का आरोप है कि काम पूरा होने के आठ महीने बाद भी प्रशासन भुगतान नहीं कर रहा है. जिसके चलते उसे बकायादारों और मजदूरों से मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
सरपंच योगेश्वरी साहू ने कहा कि ग्राम पंचायत के समय ग्राम कोपरा में 15वें वित्त मद और अन्य मद की रकम कई निर्माण कार्य कराए गए हैं. लेकिन ग्राम पंचायत से नगर पंचायत में परिवर्तन होने की वजह से निर्माण सामग्री और मजदूरी को भुगतान राशि आज तक लंबित है. इसकी वजह से यहां के मजदूरो और ठेकेदार में लगातर गुस्सा बढ़ता जा रहा है. रोजाना सुबह शाम ये लोग मेरे घर आकर मुझे भुगतान के लिए परेशान करते हैं. भला बुरा कहते हैं. मेरे द्वारा लगातार नगर पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से लिखित और मौखिक निवेदन किया गया. चर्चा की गई लेकिन वे गंभीरता से ध्यान नहीं दे रहे हैं. मेरे कार्यकाल का नही है कहते हुए सीधे पल्ला झाड़ रहे हैं.
उन्होंने बताया कि नगर पंचायत कोपरा बनने के बाद भी कई मद से स्वीकृत कार्य आज भी जारी है. नगर पंचायत कोपरा के तत्कालिन मुख्य नगरपालिका अधिकारी आशीष तिवारी ने ही निर्माणाधीन कार्यों को चालू रखने का आदेश किया था. उसका भी भुगतान अटका हुआ है. भुगतान को लेकर सीएमओ कोई जवाब नही दे रहे हैं. जब कि भुगतान नहीं होने से ठेकदारों और गरीब मजदूरों को आर्थिक नुकसान हो रहा है.
पूर्व सरपंच योगेश्वरी साहू ने बताया कि कोपरा के ग्राम पंचायत से नगर पंचायत बनते ही जिला पंचायत सीईओ और जनपद सीईओ ने साफ निर्देश दिया था कि सरपंच सचिव चेक से किसी तरह के दस्तखत नहीं करेंगे न ही राशि आहरण करेंगे. जिसके चलते तत्कालीन समय में भुगतान नहीं कर सके. इसके बाद उन्होंने कई बार शासन प्रशासन स्तर में भुगतान की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा लेकिन अब तक कोई पहल नहीं की गई.
इससे क्षुब्ध और बकायादारों के कारण होने वाली मानसिक परेशानी के चलते वे आज से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करने मजबूर हैं जब तक भुगतान नहीं होगा भूख हड़ताल में बैठे रहेंगे.
कोपरा की महिला सरपंच के भूख हड़ताल पर बैठने की खबर मिलते ही प्रशासन हरकत में आया. कोपरा नगर पंचायत सीएमओ को फौरन मौके पर भेजा गया. इसके साथ ही कार्य का विधिवत मूल्यांकन कर भुगतान का भरोसा दिलाते हुए सीएमओ ने महिला सरपंच योगेश्वरी साहू को पानी पिलाकर हड़ताल को खत्म कराया.
महिला सरपंच की मांग पर गौर करते हुए लंबित 15 लाख भुगतान का ब्यौरा लिया. इसके साथ विधिवत कार्य का मूल्यांकन कर भुगतान विधिवत करने का भरोसा दिलाते हुए महिला सरपंच योगेश्वरी साहू को सीएमओ ने पानी पिलाकर भूख हड़ताल को खत्म किया. नगर पंचायत में पद को लेकर शासन के नियमानुसार विधिवत करने की बात कही है. सरपंच ने कहा कि सप्ताह भर की मियाद दिया गया है, अगर इस अवधि में मांग पूरी नही हुई तो फिर से भूख हड़ताल में बैठूंगी.
कोपरा की महिला सरपंच योगेश्वरी साहू आज सुबह पद के अधिकारों के साथ लंबित भुगतान की मांग को लेकर कलेक्टोरेट के सामने ट्रैक्टर ट्राली पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गई थी. हड़ताल की जानकारी मिलते ही अपर कलेक्टर अरविंद पांडेय ने कोपरा नगर पंचायत सीएमओ श्याम लाल वर्मा को मौके पर भेजा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb