हाइवा से टकराई बाइक, दो मामलों में गांव लौट रहे 2 युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत, एक गंभीर घायल, पसरा मातम, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा
Bike collided with Hiva, in two cases two youths returning to the village died tragically on the spot, one seriously injured, mourning spread, angry people created ruckus.
खड़ी हाइवा से बाइक की सीधी टक्कर
गरियाबंद/छुरा : गरियाबंद जिले के छुरा इलाके में बोडराबांधा के पास सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि सड़क किनारे खड़ी हाइवा से बाइक की सीधी टक्कर हो गई. जिससे युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक जामली निवासी सुनील साहू पिता बिसराम साहू उम्र 32 साल रोजाना की तरह छुरा की तरफ से अपने काम से वापस गांव लौट रहा था. इसी दौरान किसी कारणवश एक लोडर वाहन बीच सड़क पर खड़ा था. जिससे सुनील की बाइक सीधे लोडर से जा टकराई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और युवक को संभलने का मौका तक नहीं मिला. और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया.
बताया जा रहा है कि यह लोडर वाहन सड़क निर्माण में उपयोग होने वाली मशीन लादकर आगे की तरफ ले जा रहा था। जिसे कुछ कारणवश सड़क पर खड़ा कर दिया गया था. चश्मदीदों के मुताबिक मोड़ के पास वाहन खड़ा होने की वजह से लोडर वाहन ठीक से दिखाई नहीं पड़ रहा था. जिससे यह हादसा हो गया.
ग्रामीणों का कहना है कि जिस मुख्य मार्ग से होकर सुनील अपने गांव जामली पहुंचता था. उसी मार्ग का यह आख़री मोड़ उसकी जिन्दफी का भी आखिरी मोड़ साबित हुआ. शाम के समय घर लौटते वक्त किसी ने सोचा भी नहीं था कि यह सफर अधूरा रह जाएगा. हादसे की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई. परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है.
हादसेना की खबर मिलते ही छुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा की कार्रवाई पूरी की. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुरा भेजा गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के वजह की जांच की जा रही है. स्थानीय लोगों ने सड़क पर खड़े भारी वाहनों की उचित व्यवस्था और सुरक्षा मानकों के पालन की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो. हादसे के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल रहा और आवागमन भी प्रभावित हुआ. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
युवक की मौत:दूसरा गंभीर घायल, अपने गांव लौट रहे थे दोनों, चारामा में हादसा
कांकेर : कांकेर जिले के चारामा थाना क्षेत्र के अंतर्गत दीनदयाल चौक में बुधवार रात एक तेज रफ्तार बाइक सवार सामने चल रहे ट्रक में जा घुसा. इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया. हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने हंगामा भी किया. वहीं घायल को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया.
बताया जा रहा है कि बुधवार रात एक ट्रक चारामा से रायपुर की तरफ जा रही थी. उसी दौरान पीछे चल रहे बाइक सवार ने रफ्तार पर नियंत्रण खो दिया. जिससे वह सामने चल रहे ट्रक से जा टकराया.
हादसे में ग्राम मचांदूर निवासी प्रेम प्रकाश दुबे उम्र 23 साल की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि डोमेशवर पिद्दा उम्र 22 साल घायल हो गया. घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया. जहां से घायल को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



