अभनपुर में भीषण सड़क हादसा, बस ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौके पर मौत, महिला की हालत नाजुक, अस्पताल में भर्ती, पसरा मातम
Horrific road accident in Abhanpur: Bus crushes bike riders, one dead on the spot, woman in critical condition, hospitalized, mourning spreads
अभनपुर : अभनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राजलक्ष्मी ढाबा के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. रायपुर की तरफ जा रहे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि बाइक पर पीछे बैठी महिला गंभीर रुप से घायल हो गई. घायल महिला को नाजुक हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है.
मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार अभनपुर से रायपुर की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान राजलक्ष्मी ढाबा के पास बाइक चालक अचानक पेट्रोल पंप की ओर मुड़ गया. जिससे पीछे से आ रही बस से उसकी टक्कर हो गई. हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक सवार बस के नीचे आ गए. इस हादसे में बाइक चालक व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.
पुलिस की प्रारंभिक जांच में हादसे के लिए बाइक सवार की लापरवाही सामने आई है. मृतक की पहचान रोशन लाल चंद्राकर के रुप में हुई है. वहीं घायल महिला का नाम राजेश्वरी चंद्राकर बताया जा रहा है. महिला की हालत नाजुक बनी हुई है. घायल महिला को नाजुक हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है.
बताया जा रहा है कि वह रानीतराई थाना क्षेत्र के आर जामगांव की रहने वाली है. पुलिस ने शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. हादसे में शामिल बाइक नम्बर CG04 LM 6508 और बस नम्बर CG23 E 0145 को पुलिस ने जब्त कर लिया है.
.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



