कड़ी सुरक्षा के बाद भी उड़ीसा का 350 पैकेट धान छत्तीसगढ़ में डम्प, अमलीपदर तहसीलदार ने लिया एक्शन, किया जप्त, तस्करों मची खलबली

Despite tight security 350 packets of Orissa paddy dumped in Chhattisgarh Amlipadar Tehsildar took action seized it created panic among smugglers

कड़ी सुरक्षा के बाद भी उड़ीसा का 350 पैकेट धान छत्तीसगढ़ में डम्प, अमलीपदर तहसीलदार ने लिया एक्शन, किया जप्त, तस्करों मची खलबली

गरियाबंद/मैनपुर : गरियाबंद जिले के अंतर्गत मैनपुर विकासखंड अंतर्गत नवीन तहसील ग्राम अमलीपदर के अंतर्गत झरगाव में 2 स्थानों से तहसीलदार देवांगन और टीम के द्वारा 350 पैकेट धान जब्त किया गया है. अमलीपदर तहसीलदार की कार्यवाही से तस्करों मची खलबली मच गई है.
चेकपोस्ट पर इतनी निगरानी के बाद भी बिचौलिए द्वारा प्रशासन के आंखों में धूल झोंककर उड़ीसा का धान छत्तीसगढ़ में खपाया जा रहा है. हर चेकपोस्ट पर सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी रखी जा रही है. और दिन रात तैनात कर्मचारी भी ड्यूटी कर रहे हैं. ‌लेकिन सवाल अब भी है कि धान छत्तीसगढ़ में खप कैसे रहा है?
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb