युवक की पिटाई से मौत नहीं होने पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, अधजली हालत में खेत में मिली लाश, फैली सनसनी, प्रेम प्रसंग का मामला होने की आशंका

When the young man failed to die from the beating, he was doused with petrol and burned alive. His body was found half-burnt in a field, causing a sensation. It is suspected that it was a case of a love affair.

युवक की पिटाई से मौत नहीं होने पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, अधजली हालत में खेत में मिली लाश, फैली सनसनी, प्रेम प्रसंग का मामला होने की आशंका

रायगढ़ : रायगढ़ जिले खरसिया चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मौहापाली में एक युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. युवक का शव अधजली हालत में खेत में मिला है. पुलिस सभी पहलुओं की बारीकी के साथ जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक सुबह युवक का अधजला शव खेत में मिला. उक्त लाश को स्थानीय ग्रामीणों ने देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. अधजली हालत में शव की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई.
पुलिस के साथ बड़ी तादाद में लोगों का हुजूम मौके पर उमड़ गया. फौरन स्थानीय लोगों ने अधजले युवक को इलाज के लिए रायगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया। जहां 17 फरवरी की शाम उसकी मौत हो गई.
मृतक नंदू पटेल, निवासी चपले, अपने मामा के घर ग्राम मौहापाली गया हुआ था. फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि युवक को किसने और किस वजह से से पेट्रोल डालकर जलाया.
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक पुरानी रंजिश और प्रेम प्रसंग से मामले को लोग जोड़कर देख रहे हैं. बताया यह भी जा रहा है कि युवक को पहले जमकर लाठी-डंडे से पीटा गया है, जिसमें उसकी मौत नहीं होने से उसे बेहोशी की हालत में ही पेट्रोल या अन्य ज्वलनशील तरल से जलाया गया. बहरहाल पुलिस हत्या के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB