खेत में पेड़ से लटकी मिली अज्ञात युवक की लाश, इलाके में फैली सनसनी, इधर तालाब में मिला बुजुर्ग का शव, दोनों मामलों की जांच में जुटी पुलिस

The body of an unidentified youth was found hanging from a tree in a field, causing a sensation in the area. Meanwhile, the body of an elderly man was found in a pond. Police are investigating both cases.

खेत में पेड़ से लटकी मिली अज्ञात युवक की लाश, इलाके में फैली सनसनी, इधर तालाब में मिला बुजुर्ग का शव, दोनों मामलों की जांच में जुटी पुलिस

खेत में पेड़ से लटकी मिली अज्ञात युवक की लाश, इलाके में फैली सनसनी

बिलासपुर/रतनपुर : बिलासपुर जिला के रतनपुर थाना क्षेत्र के गिरजावन नवागांव ग्राम में मंगलवार सुबह एक सनसनीखेज मामला सामने आया. जब एक खेत में नीम के पेड़ पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव फांसी के फंदे से लटका मिला. मामले की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. और फौरन इसकी खबर पुलिस को दी गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक रोज की तरह सुबह खेत की तरफ जाते समय कुछ लोगों की नजर पेड़ पर लटके शव पर पड़ी. नजारा देखकर ग्रामीण स्तब्ध रह गए और फौरन इसकी खबर पुलिस को दी गई. 
खबर मिलते ही बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया और पंचनामा कार्रवाई पूरी की
शुरुआती जांच में सामने आया कि मृतक ने गमछे के सहारे नीम के पेड़ पर फांसी लगाई है. हालांकि, घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट या पहचान संबंधी दस्तावेज बरामद नहीं हुए हैं. जिससे मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है.
मृतक की उम्र लगभग 30 से 40 साल के बीच आंकी जा रही है. शव की हालत और आसपास के हालात को देखते हुए प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का मालूम हो रहा है. लेकिन पुलिस ने किसी भी संभावना से इंकार नहीं किया है.
थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल वजह का खुलासा हो सकेगा. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और जांच जारी है. घटना के बाद ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरु हो गई हैं.
कुछ लोगों का मानना है कि मृतक बाहरी व्यक्ति हो सकता है. क्योंकि गांव में किसी ने उसे पहले नहीं देखा था. वहीं, पुलिस आसपास के गांवों में गुमशुदगी के मामलों का मिलान कर रही है. इसके अलावा स्थानीय लोगों से पूछताछ कर यह जानने की कोशिश की जा रही है कि मृतक को किसी ने हाल के दिनों में इलाके में देखा था या नहीं.
पुलिस ने नागरिकों से अपील किया है कि अगर किसी व्यक्ति की गुमशुदगी की जानकारी हो या मृतक के बारे में कोई भी सुराग मिले तो फौरन रतनपुर थाना से संपर्क करें. पहचान स्थापित होने के बाद ही घटना के पीछे की परिस्थितियों को स्पष्ट रूप से समझा जा सकेगा. पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. ताकि मामले की सच्चाई सामने आ सके.
यह घटना एक बार फिर मानसिक स्वास्थ्य और सामाजिक हालात पर सवाल खड़े करती है. खुदकुशी जैसे मामलों में वजह की तह तक पहुंचना जरुरी होता है. ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाए जा सकें. फिलहाल पूरे मामले पर पुलिस की नजर बनी हुई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

तालाब में मिला बुजुर्ग का शव

कोरबा : कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र केमें बुधवार दोपहर एक बुजुर्ग का शव तालाब में तैरता हुआ मिलने से गांव में सनसनी फैल गई. ग्रामीणों ने घटना की जानकारी फ़ौरन उरगा थाना पुलिस को दी. खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकालकर पंचनामा कार्रवाई की.
मिली जानकारी के मुताबिक  जिले के उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम सूपातराई में बुधवार दोपहर एक बुजुर्ग का शव तालाब में तैरता हुआ मिलने से गांव में सनसनी फैल गई. मृतक बुद्धू राम मैत्री उम्र 65 साल के परिजनों ने बताया कि वह सुबह दातुन करने के लिए घर से निकले थे,.लेकिन कई घंटों तक वापस नहीं लौटे। उनके गायब होने की खबर मिलने पर परिजनों और ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की. जिसके दौरान उनका शव तालाब में मिला।
ग्रामीणों ने घटना की जानकारी फ़ौरन उरगा थाना पुलिस को दी. खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकालकर पंचनामा कार्रवाई की. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. शुरुआती जांच में पुलिस ने डूबने से मौत की आशंका जताई है. लेकिन मौत की वजह और हालात की पूरी जांच जारी है.
उरगा थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि मौके पर पहुंचकर पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा. प्रारंभिक दृष्टिकोण से घटनास्थल पर कोई संदिग्ध स्थिति नहीं पाई गई. इसलिए प्रारंभिक जांच में डूबने को असल वजह माना जा रहा है.
परिजनों के मुताबिक बुद्धू राम मैत्री रोजाना तालाब जाते थे और सुबह दातुन करना उनकी दिनचर्या का हिस्सा था. बुधवार को जब वह निर्धारित समय तक घर नहीं लौटे. तो परिजन उनके खोज में निकले और तालाब में उनका शव पाया। मृतक गांव में खेती-किसानी का काम करते थे और अपनी सामान्य दिनचर्या में मशगूल रहते थे.
पुलिस ने बताया कि फिलहाल यह साफ नहीं है कि बुजुर्ग के डूबने की घटना हादसे की वजह से हुई या किसी अन्य परिस्थिति से संबंधित है. इस वजह से पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है. घटनास्थल पर स्थानीय ग्रामीणों और परिवार के सदस्य मौजूद रहे और पुलिस के साथ मदद किया. परिजन और ग्रामीण इस घटना से शोकाकुल हैं. पुलिस ने चेतावनी दी है कि तालाब जैसी खतरनाक जगहों पर अकेले जाने से बचें और आसपास के लोग भी सावधानी बरतें.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल वजह का पता चल पाएगा. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या घटना स्थल पर कोई असामान्य परिस्थिति या लापरवाही हुई है. इस घटना ने सूपातराई गाँव और आसपास के क्षेत्रों में चिंता और शोक की लहर फैला दी है. ग्रामीणों ने पुलिस से अनुरोध किया है कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए तालाब और अन्य खतरनाक जगहों पर निगरानी बढ़ाई जाए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB