उदंती-सीतानदी टाइगर रिज़र्व में शिकार की साजिश नाकाम,ओडिशा से आए 4 आरोपी गिरफ्तार, 178 फंदे जब्त, 3 फरार; तलाश जारी

Poaching plot foiled in Udanti-Sitanadi Tiger Reserve; 4 accused from Odisha arrested, 178 snares seized, 3 absconding; search continues

उदंती-सीतानदी टाइगर रिज़र्व में शिकार की साजिश नाकाम,ओडिशा से आए 4 आरोपी गिरफ्तार, 178 फंदे जब्त, 3 फरार; तलाश जारी

गरियाबंद : ओडिशा में वन्यजीव शिकार की बड़ी साजिश को वन विभाग ने नाकाम कर दिया. संयुक्त कार्रवाई में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. जबकि 3 आरोपी फरार बताए जा रहे हैं. फरार आरोपियों की तलाश जारी है.
मिली जानकारी के मुताबिक 17 फरवरी 2026 को व्याघ्र परियोजना क्षेत्र में गश्त के दौरान वन अमले को संरक्षित वनक्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की खबर मिली. जांच में पता चला कि आरोपियों द्वारा जाल और तार फंदे लगाकर जंगली जानवरों का शिकार करने की तैयारी की गई थी. मौके से करीब 70 रस्सी फंदे और 108 केबल वायर फंदे बरामद कर जब्त किए गए.
इस कार्रवाई के दौरान पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ के वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत मामला दर्ज किया गया. मामले में वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 की कई धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया.
गिरफ्तार आरोपी
रूपधर मांझी (उम्र 49 साल)
पुर्न सान्ता (उम्र 31 साल)
भीमा सान्ता (उम्र 39 साल)
विश्वनाथ सान्ता (उम्र 48 साल)
सभी निवासी – ग्राम फूलझड़ी, तहसील उमरकोट जिला नवरंगपुर, ओडिशा
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB