तालाब में पलटा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, चालक की मौके पर दर्दनाक मौत, दो मजदूर घायल, हालत नाजुक, अस्पताल में भर्ती, गांव में पसरा मातम

A high-speed tractor overturned in a pond, the driver died tragically on the spot, two laborers were injured, their condition is critical, they were hospitalized, and the village was filled with mourning.

तालाब में पलटा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, चालक की मौके पर दर्दनाक मौत, दो मजदूर घायल, हालत नाजुक, अस्पताल में भर्ती, गांव में पसरा मातम

बिलासपुरt : बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना अंतर्गत ग्राम चिल्हाटी में मंगलवार रात एक भीषण सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि ट्राली में सवार दो अन्य श्रमिक गंभीर रुप से घायल हो गए.
मिली जानकारी के मुताबिक लोहर्सी निवासी छोटाला तिवारी उर्फ चौटाला पिता त्रिजूगी नारायण तिवारी उम्र 40 साल पेशे से ट्रैक्टर चालक थे. जो मंगलवार रात करीब 8:30 बजे सेमराडीह से ईंट खाली कर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान चिल्हाटी स्थित दर्री तालाब के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया और सीधे तालाब में जा गिरा.
यह  हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रैक्टर पलटते ही चालक मंसाराम इंजन के भारी मलबे के नीचे दब गए. जिससे उनकी मौके पर ही सांसें थम गईं. वहीं ट्राली में बैठे मजदुर बाबूलाल गोंड और विनय कुमार गोंड छिटककर दूर जा गिरे. जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं.
हादसे की खबर मिलते ही पचपेड़ी पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु किया और जेसीबी मशीन की मदद से घंटों मशक्कत के बाद चालक के शव को इंजन के नीचे से बाहर निकाला जा सका. दर्री तालाब का यह हिस्सा सड़क से बिल्कुल सटा हुआ और खतरनाक ढलान वाला है. जहां पहले भी कई हादसे हो चुके हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

ट्रक ने बाइक को रौंदा, मां-बेटे की मौत

दूसरा मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है. यहां स्टेट बैंक के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार मां और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई.
मृतका की पहचान शिवरात्रि यादव उम्र 27 साल के रूप में हुई है. चश्मदीदों के मुताबिक ट्रक नंबर CG08 WB 1435 की रफ्तार काफी तेज थी. जिससे बाइक सवार संभल नहीं पाए. हादसे की खबर मिलते ही मस्तूरी पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया. पुलिस ने मृतकों के परिजनों को खबर दे दी है और मामले की जांच में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB