दर्दनाक सड़क हादसा, आंख में जा घुसी गाय की सींग, प्रैक्टिकल परीक्षा देने जा रहे बाइक सवार युवक की हालत नाजुक, इलाके में चिंता का माहौल

A tragic road accident in which a cow's horn pierced the eye of a young man on his way to a practical exam, leaving him in critical condition. Concern grips the area.

दर्दनाक सड़क हादसा, आंख में जा घुसी गाय की सींग, प्रैक्टिकल परीक्षा देने जा रहे बाइक सवार युवक की हालत नाजुक, इलाके में चिंता का माहौल

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ ब्लॉक से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. जहां प्रैक्टिकल परीक्षा देने जा रहे युवक की गाय से टक्कर हो गई और गाय का सींग सीधे उसकी आंख में जा घुसी.
मिली जानकारी के मुताबिक केरा गांव निवासी मनीष कुमार देवांगन उम्र 21 साल आज सुबह करीब 9 बजे राधाकृष्ण कॉलेज नवागढ़ प्रैक्टिकल परीक्षा देने जा रहा था. इसी दौरान केरा और बर्रा मोड़ मिस्दा के पास अचानक सड़क पर आई गाय से उसकी मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर हो गई.
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाय की सींग सीधे मनीष देवांगन की आंख में जा घुसी. जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया..घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे नवागढ़ अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया.
घायल युवक को फिलहाल बिलासपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसका इलाज जारी है. घटना के बाद क्षेत्र में चिंता का माहौल है और परिजन अस्पताल में मौजूद हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB