गणेश विसर्जन के दौरान 8 साल के बच्चे की पानी में डूबने से मौत, दुसरे मामले में तालाब में डूबे दो युवक, सर्चिंग कर निकाले गए शव
8 year old child died due to drowning in water during Ganesh immersion in the second case two youth drowned in the pond bodies were recovered after searching
गणेश विसर्जन के दौरान 8 साल के बच्चे की पानी में डूबने से मौत
बिलासपुर : बिलासपुर जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र के ग्राम इंद्रपुरी में बुधवार को गणेश विसर्जन के दौरान एक 8 साल का बच्चा गहरे पानी की तरफ चले जाने के कारण डूब गया.
मिली जानकारी के मुताबिक गांव की गणेश समिति द्वारा तालाब में गणेश मूर्ति का विसर्जन किया जा रहा था. इसी दौरान बच्चा पानी की गहराई में चला गया. जिससे वह डूब गया. आसपास के लोगों ने जब बच्चे को डूबते देखा. तो उन्होंने इसकी खबर परिजनों को दी. परिजनों ने घटना स्थल पर पहुंचकर पुलिस को खबर किया. पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. इस दुखद घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
तालाब में डूबे दो युवक, सर्चिंग कर निकाले गए शव
सागर : देवरी के महाराजपुर थाना अंतर्गत मंगलवार की शाम गणेश विसर्जन के दौरान महाराजपुर नई दिल्ली के रहने वाले दो युवकों की डूमर के तालाब में डूबने से मौत हो गई. काफी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ की टीम ने दोनों का शव बरामद किया. जिसके बाद पुलिस ने पीएम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है.
मंगलवार की शाम करीब 5:30 बजे महाराजपुर नई दिल्ली के निवासीअभिलाष पिता जगदीश कातिया उम्र 25 साल निवासी महाराजपुर और अन्नु उर्फ लक्ष्मीकांत पिता नरेश गोंड उम्र 16 साल निवासी महाराजपुर अभिलाष अपने साथियों के साथ गणेश विसर्जन के लिए डूमर के लिए डूमर तालाब गए हुए थे.
शाम करीब 5:30 बजे सभी लोग गणेश विसर्जन करअपने घर आ गए और सभी साथियों ने सोचा कि यह दोनों युवक भी गणेश विसर्जन कर दूसरे वाहन से घर चले गए होंगे. लेकिन शाम 7:30 बजे तक घर नहीं पहुंचे. .
इसके बाद तालाब में डूबने की जानकारी लगी और बुधवार की सुबह एसडीआरएफ की टीम ने दोनों युवकों के शव तालाब से निकाले. जिनका पोस्टमार्टम कराया जा गया. मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



