करंट लगने से मक्का की फसल काे बनाने मचान बना रहे दो किसानों की मौत, हाथ में छू गया बिजली तार, पुलिस ने आरोपी राम सिंह को किया गिरफ्तार
Two farmers died of electrocution while constructing a platform for their maize crop after accidentally touching a live electric wire; the police have arrested the accused, Ram Singh.
सरागुजा : मक्का की फसल की सुरक्षा के लिए खेत में करंट प्रवाहित तार लगाने वाले आरोपी को बलरामपुर जिले की थाना त्रिकुंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी के लगाए तार की चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौत हो गई थी. एक अन्य मामले में बिजली तार के छू जाने की वजह से किसान की मौत हो गई. यह मामला गोवर्धनपुर (सुईदोहर) थाना त्रिकुंडा का है.
मिली जानकारी के मुताबिक रोहित लाल श्यामले निवासी गोवर्धनपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मृतक लहन राम पिता रामटहल उम्र 40 साल निवासी गोवर्धनपुर 8 सितंबर 2026 को अपनी बाड़ी में जोताई करने गया था. पानी पीने के लिए वह आरोपी राम सिंह पिता सुधु राम निवासी गोवर्धनपुर के घर के पास मक्का बाड़ी के रास्ते से जा रहा था. आरोपी ने बिजली पोल से बिजली लाइन का तार खींचकर अपने मक्का बाड़ी के चारों ओर जीआई तार घेरकर उसमें करंट प्रवाहित कर रखा था.
तार की चपेट में आने से लहन राम की मौके पर ही मौत हो गई. घटनास्थल निरीक्षण, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और कनिष्ठ यंत्री छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी वाड्रफनगर से मिले प्रतिवेदन के आधार पर आरोपित का कृत्य धारा 105 बीएनएस और विद्युत अधिनियम 2005 की धारा 135 के तहत अपराध पाया गया. इस पर थाना त्रिकुंडा में केस दर्ज किया गया. जांच के बाद आरोपित राम सिंह उम्र 24 साल निवासी गोवर्धनपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश कर जेल दाखिल किया गया.
करंट से एक और किसान की मौत
छत्तीसगढ़ कबीरधाम जिले एडू गांव में शुक्रवार को खेत जाते समय 33 केवी हाइटेंशन लाइन के संपर्क में आने से ग्रामीण गजन्ता राठिया उम्र 45 साल की मौत हो गई. वे खेत में बने मचान को पार कर रहे थे. इसी दौरान उनके हाथ बिजली लाइन से छू गया. करंट लगने से उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया.
यह घटना बाजारपारा साहू मोह मोहल्ले से करीब 500 मीटर दूर खेत में हुई. काफी देर तक गजन्ता के घर नहीं लौटने पर परिजन उनकी तलाश में खेत पहुंचे. वहां शव मिलने पर पुलिस और बिजली विभाग को खबर दी गई. पंचनामा कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया. परिजनों के अनुसार गजन्ता सुबह करीब 11 बजे घर से खेत के लिए निकला था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



