खौफनाक खूनी वारदात, खाना बनाने से पत्नी ने किया इंकार, पति ने गला दबाकर उतारा मौत के घाट, जशपुर जिला में फैली सनसनी, आरोपी राकेश राम गिरफ्तार
Horrible bloody incident, wife refused to cook food, husband strangled her to death, sensation spread in Jashpur district, accused Rakesh Ram arrested
जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव से के गृह जिला जशपुर से कत्ल का एक खौफनाक मामला सामने आया है. जहां पति ने अपनी पत्नी से खाना मांगा और उसने खाना नहीं बनाया. तो गुस्से में आकर पत्नी का कत्ल कर दिया. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई. यह पूरा मामला बगीचा थाना क्षेत्र के ग्राम कामारिमा का है.
मिली जानकारी के मुताबिक कामारिमा गांव निवासी राकेश राम सोमवार दोपहर करीब 12 बजे घर पहुंचा और अपनी पत्नी से खाना मांगा. लेकिन सरस्वति बाई (पत्नी) ने खाना नहीं बनाया था. इस पर राकेश राम गुस्से में आ गया और उसने अपनी पत्नी पर हमला कर दिया. इस दौरान दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि राकेश ने अपनी पत्नी का गला दबाकर कत्ल कर दिया. मृतका की उम्र 25 साल बताई जा रही है. वारदात के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है. वहीं आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



