राजधानी में बदमाशों के हौसले बुलंद, अवैध पिस्टल के साथ बदमाशों ने शोशल मिडिया में किया वीडियो अपलोड, मां - मेरे बेटे को जान का खतरा
The morale of the miscreants is high in the capital, miscreants uploaded a video on social media with an illegal pistol, mother said - my son's life is in danger
रायपुर : रायपुर में तलवार लहराते और चाकू से केक काटते हुए युवकों का वीडियो सामने आया है. जिसमे युवाओं की टोली ने शक्ति प्रदर्शन किया. 5-6 युवक तलवार, चाकू, कटार जैसे हथियार लहराते कैमरे में रील्स बनवाई. फिर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. अब यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.
रायपुर में अमूमन हर दिन चाकूबाजी की वारदात हो रही है. पुलिस चाकूबाजों की परेड भी करवा रही है. इसके बावजूद ये थमने का नाम नहीं ले रहा है. एक युवक की आईडी से अपलोड हुए वायरल वीडियो में दिख रहा है.
एक युवक ने धारदार चाकू पकड़ा हुआ है. वह चाकू दिखाते हुए भद्दी गाली दे रहा है. इस दौरान उसके साथ दो अन्य युवक भी मौजूद है. जो नाबालिग दिख रहे हैं. फिलहाल इस मामले में पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया है.
रायपुर के गोगांव इलाके में एक युवक में सड़क पर तलवार से केक काटा. विक्की पटेल नाम के युवक की आईडी से यह वीडियो अपलोड किया. इसमें 2-3 दर्जन लड़के देर रात धुमाल की आवाज में नाच रहे हैं. इस दौरान तलवार लहराते युवक को लड़कों ने अपने कंधे पर भी बैठाया. फिलहाल इस मामले में तीन-चार दिन बीतने के बाद भी रायपुर पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया है.
बताया जा रहा है कि वही एक वीडियो अरुण यादव का वायरल हुआ है जहां पर ओम दूबे को धमकी दे रहा है एक वीडियो में और वीडियो में पिस्टल और ज़िंदा गोली दिखा रहा है उसकी मां ने आरोप लगाई है कि मेरे और मेरे पुत्र को जान का ख़तरा है.
एसपी ऑफिस में आवेदन दी है. रायपुर राजधानी में पिस्टल से युवक केक काट रहे हैं रायपुर राजधानी में एक अलग चलन चल रहा है. युवक में अलग टेंड है कि केक को पिस्टल के मैगजीन से केक काट रहे हैं. जानकारी के मुताबिक ak गैंग के गुर्गे विज्जू नामक के अपने साथी पराग बरछा और अर्पित राजपूत जो की हैप्पी रंगी सुंदर नगर निवासी के दोस्त हैं सब एक ak गैंग से जुड़े हुए हैं. जिसको अरुण यादव संचालित करता है. जो आजाद चौक थाने का नगरनी बदमाश हैं. अतुल विवेक सब युवक को नशा का काम कराते हैं. और नशा बेचते हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



