नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में 67 वर्षीय बुजुर्ग कारोबारी चेतन चौधरी गिरफ्तार, अग्रिम जमानत खारिज होते ही पुलिस ने भेजा जेल

67-year-old businessman Chetan Chaudhary arrested on charges of molesting a minor girl; police sent him to jail immediately after his anticipatory bail plea was rejected.

नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में 67 वर्षीय बुजुर्ग कारोबारी चेतन चौधरी गिरफ्तार, अग्रिम जमानत खारिज होते ही पुलिस ने भेजा जेल

कोरबा : कोरबा शहर में नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने एक 67 साल की बुजुर्ग कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान पावर हाउस रोड स्थित शारदा टेलीकॉम के संचालक चेतन चौधरी के रूप में हुई है. पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया. जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक बनालिग़ बच्ची ने आरोपी के खिलाफ अश्लील हरकत और छेड़छाड़ के साथ गाली-गलौज करने का आरोप लगाया था. लड़की ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी. जिसके बाद परिवार के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई गई. मामला नाबालिग से जुड़ा होने की वजह से पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए फौरन एफआईआर दर्ज किया. मामला दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी.
गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी की तरफ से वकील के जरिए अदालत में अग्रिम जमानत आवेदन पेश किया गया था. सुनवाई के दौरान विशेष लोक अभियोजक सुनील कुमार मिश्रा ने जमानत का विरोध किया. अभियोजन पक्ष ने अदालत के सामने मामले की गंभीरता और पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों का उल्लेख किया. दलीलें सुनने के बाद अदालत ने आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी. इसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी रही.
मंगलवार को पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली कि आरोपी शहर में ही छिपा हुआ है. खबर की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया. जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और पीड़िता के बयान समेत अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?