चर्चित ढाबे में लड़कियों से छेड़छाड़ और मारपीट, आदतन बदमाश ने कार में तोड़फोड़ कर दी जान से मारने की धमकी, वीडियो वायरल

Girls were molested and beaten in a famous dhaba A habitual criminal vandalized the car and threatened to kill video goes viral

चर्चित ढाबे में लड़कियों से छेड़छाड़ और मारपीट, आदतन बदमाश ने कार में तोड़फोड़ कर दी जान से मारने की धमकी, वीडियो वायरल

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर जिले में नवरात्र पर्व शांति और सौहार्दपूर्ण सम्पन्न हो. इसके लिए जिले की पुलिस तमाम उपाय कर रही है. जगह जगह पॉइंट बनाये जा रहे हैं. तो विशेष टीमें गठित की जा रही है. इसके बावजूद आदतन अपराधी किसी भी घटना को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं. एक बार फिर चकरभाठा थाना क्षेत्र के रायपुर रोड में स्थित चर्चित काली ढाबा में लड़कियों से छेड़छाड़ और मारपीट की घटना सामने आई है.
मिली जानकारी के मुताबिक उक्त घटना को आदतन बदमाश अंकित सिंह ने अंजाम दिया है. प्रार्थीया के मुताबिक वह और उसके दोस्त बुधवार की रात खाना खाने काली ढाबा गए थे. जहां जब युवतियां बाथरुम से लौट रही थी तो आरोपी अंकित सिंह और उसके साथियों ने युवतियों का हाथ पकड़कर छेड़खानी करने लगे. जिनसे बचकर युवतियों ने अपने दोस्तों को इसकी जानकारी दी.
जब युवको ने आरोपियों को समझाने की कोशिश की तो उन्होंने गाली गलौच करते हुए मारपीट कर मौके से भाग निकले. जब प्रार्थिया और उसके दोस्त कार निकालकर जाने लगे तो फिर से रास्ते मे आरोपी अंकित और उसके साथियों ने उन्हें रोक लिया और कार में तोड़फोड़ कर मारपीट करते रहे. इसीबीच किसी ने इस घटना को वीडियो भी बनाया और वायरल कर दिया.
चर्चित ढाबे में नही चल रहे थे सीसीटीवी कैमरे
घटना के बाद प्रार्थिया की शिकायत पर जब पुलिस सीसीटीवी फुटेज चेक करने ढाबा पहुंची तो बताया गया कि उनके सीसीटीवी कैमरे नही चल रहे हैं. जो कई तरह के संदेहों को जन्म दे रहा है. घटना को दबाने और आरोपियों को बचाने की पूरी कोशिश शुरु हो गई है और इसमें ढ़ाबे का सीसीटीवी कैमरा नही चालू होना भी जांच की दिशा को तय करने वाला है.
इस मामले में चकरभाठा पुलिस ने उस्लापुर स्थित शारदा विहार निवासी पीड़िता आयुषी पटेल ने शिकायत कर बताया कि 2 अक्टूबर की रात करीब 11:30 सगे भाई अभिनव पटेल, साथी प्रज्ञा साहू तरुण प्रजापति, अजय सिंह, शुभम पाटनवार, गुरुप्रीत सिंह मुंजाल, अरविंद साहू के साथ चकरभाठा स्थित काली ढाबा मे खाना खाने गई. हम सभी लोग गाड़ी नम्बर CG04 MB 3101 और CG10 AD 2800 सफारी स्ट्रोम में काली ढाबा पहुंचे.  गाड़ी से निकलने के बाद प्रज्ञा साहू के साथ सीधे वाशरुम गई. इसी दौरान अंकित सिंह, दीप सलुजा और उसके मित्रों ने अश्लील कमेन्टस किया. आरोपियों ने हाथ पकड़ने की कोशिश की. आरोपियों की नीयत को देखकर प्रज्ञा भागकर सीधे मेरे भाई के पास पहुूंची. और मौके पर मौजूद साथियों को आरोपियों की हरकत के बारे में बताया. प्रज्ञा की शिकायत पर भाई के साथ सभी दोस्त आरोपियों से बात करने गए. लेकिन आरोपी अंकित सिंह, दीप सनुजा और उनके साथियों ने  मेरे मित्र और भाई के साथ गाली गलौच करना शुरु कर दिया. आरोपियों ने मिलकर मारपीट भी किया. इसी दौरान उसने बीच बचाव का प्रयास किया. इसके बाद आरोपियों ने बेल्ट और हाथ पैर से मारना शुरु कर दिया.
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि डर कर हम लोग बिना खाना खाये अपनी गाड़ियों से घर लौटने लगे. आरोपियों ने पीछाकर CPI HOTEL के सामने हमारी गाड़ी को रोका. आरोपियों में से किसी ने पत्थर से  हमला कर हमारी गाड़ी  CG10 AD 2800 सफारी का कांच तोड दिया. इसके बाद आरोपियों ने धमकी दिया कि पुलिस हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकती है. अगर खैरियत चाहो तो शिकायत नहीं करना. वरना जान से हाथ धोना पड़ेगा.
आवेदिका की शिकायत पर पुलिस ने अंकित सिंह, दीप सलूजा समेत साथियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 74., 296, 115(2),3519(2)351(2), 324(4) और 3(5) के तहत जुर्म दर्ज किया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb