इंसानियत हुई शर्मसार!, पॉलीथिन में भरकर नवजात शिशु को झाड़ियों में फेंका, मंदिर के पास खून से सनी बच्ची की लाश मिलने से फैली सनसनी

Humanity put to shame Newborn baby stuffed in polythene and thrown in the bushes sensation spread after blood soaked girl body was found near the temple

इंसानियत हुई शर्मसार!, पॉलीथिन में भरकर नवजात शिशु को झाड़ियों में फेंका, मंदिर के पास खून से सनी बच्ची की लाश मिलने से फैली सनसनी

धमतरी के दानीटोला स्थित शीतला माता मंदिर के पास 7 माह की खून से सनी बच्ची की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. मामला धमतरी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र का है.
अवैध संबंध का शक, पुलिस कर रही जांच
पुलिस टीआई राजेश मरई ने जानकारी दी कि पॉलिथीन में लपेटकर झाड़ियों के अंदर फेंक दिया था. घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है. शाम को एक स्थान के फुटेज भी खंगाले गए, और अब अन्य कैमरों के रिकॉर्ड भी चेक किए जा रहे हैं. पुलिस को शक है कि अवैध संबंधों के चलते बच्ची की लाश यहां फेंकी गई होगी. इस मामले की गंभीरता से जांच कोतवाली पुलिस कर रही है.
वार्डवासी जितेंद्र साहू के अनुसार उसका ऑटो पार्ट्स का दुकान है. यहां कार्यरत कर्मचारी खाना खाने के लिए घर गया था. लौटते समय अचानक नवजात शिशु के शव पर उसकी नजर पड़ी. उसने फौरन ऑटो सेंटर मालिक को खबर' दी. जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई.
झाड़ियों में मिली बच्ची की लाश, स्थानीय लोगों में दहशत
कोतवाली की एएसआई संतोषी नेताम ने बताया कि बच्ची का शव दानीटोला वार्ड के शीतला माता मंदिर के पास झाड़ियों में मिला. यह नवजात करीब 7 महीने का है और पूरी तरह विकसित था. दोपहर में एक व्यक्ति ने बाथरुम के लिए रुकने पर बच्ची की लाश देखी और इसके बाद दुकान वालों को खबर किया. इसके बाद पुलिस को खबर मिली और मौके पर जांच-पड़ताल की गई.
पुलिस सक्रिय, बस्ती में सघन जांच जारी
पुलिस ने आसपास की बस्तियों में सूचना तंत्र को सक्रिय कर जांच तेज कर दी है. घटना ने स्थानीय निवासियों में दहशत फैला दी है और लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं.

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb