राज्योत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम ने लोगों की खूब तालियां बटोरी, भारी तादाद में जुटे रहे दर्शक, नितिन दुबे के कार्यक्रम ने देर रात तक बांधा शमां

The cultural program at Rajyotsav gathered a lot of applause from the people the audience gathered in large numbers Nitin Dubey program kept the audience entertained till late night

राज्योत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम ने लोगों की खूब तालियां बटोरी, भारी तादाद में जुटे रहे दर्शक, नितिन दुबे के कार्यक्रम ने देर रात तक बांधा शमां

गरियाबंद : गरियाबंद जिला मुख्यालय में मंगलवार को आयोजित एक दिवसीय जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देखने को मिली. नृत्य एवं गायन ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। राज्योत्सव का आनन्द लेने पहुंचे लोगो ने पूरे कार्यक्रम का जोश और उत्साह के साथ लुत्फ उठाया.
शाम से शुरु हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्कूली बच्चों सहित स्थानीय कलाकारों ने छत्तीसगढ़ की प्राचीन सभ्यता, संस्कृति, लोक संगीत की झलक दिखाई. प्रस्तुतियों ने भक्तिमय अंदाज में सभी दर्शकों को खूब रोमांचित किया. साथ ही दर्शकगण सुमधुर छत्तीसगढ़ी संगीत सुनकर धुन में खो गए. इसके बाद शरद अग्रवाल की भक्तिमय सांस्कृतिक प्रस्तुति ने लोगों को भक्ति माहौल में झूमने पर मजबूर किया. 
नितिन दुबे साथ ही छत्तीसगढ़ी संगीत में जमकर थिरके. छत्तीसगढ़ी गीत छत्तीसगढ़ मोर छइयां भुइंया.. सुनकर दर्शक दीर्घा में बैठे कलेक्टर दीपक अग्रवाल, एसपी निखिल राखेजा, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव एवं अन्य लोगों ने भी खूब तालियां बजाई. सभी ने लगातार ताली बजाकर नितिन दुबे टीम का उत्साह वर्धन किया. कार्यक्रम प्रस्तुति के बाद स्मृति चिन्ह देकर कलाकारों को सम्मानित किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb