खेत में मिला विशालकाय मगरमच्छ, किसानों में दहशत, ग्रामीणों ने पकड़कर ऑटो में भरकर वापस डेम में छोड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
Giant crocodile found in the field panic among farmers villagers caught it put it in auto and left it back in dam video viral on social media
बिलासपुर : कुछ दिनों से छत्तीसगढ़ में जमकर बारिश हो रही है, ऐसे में ज्यादातर नदी नाले उफान पर हैं और खेतों में भरपूर पानी भरा हुआ है. ऐसे ही बिलासपुर के एक खेत में मगरमच्छ मिला. जिससे गांव में दहशत का माहाैल हो गया. जिसका वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
रतनपुर क्षेत्र में खुटाघाट बांध मगरमच्छों का बड़ा आशियाना है, यही कारण है कि अक्सर भोजन की तलाश में मगरमच्छ आसपास के गांव तक पहुंच रहे हैं. एक बार फिर शनिवार सुबह रतनपुर राम टेकरी के पास स्थित विकमा तालाब के बगल में स्थित खेत में लोगों ने एक विशालकाय मगरमच्छ को देखा. पूरी तरह वयस्क यह मगरमच्छ करीब 9 फीट लंबा था. जिसकी उम्र 10-12 साल बताई जा रही है. लोगों ने इसकी खबर वन विभाग को दी. लेकिन वन विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा तो लोगों ने खुद ही इस मगरमच्छ को पकड़ा और फिर उसे एक ऑटो में भरकर खुटाघाट बांध तक छोड़ आए.
बता दें रतनपुर के बिकमा तालाब में बड़ी तादाद में मगरमच्छ हैं. खतरनाक मगरमच्छ रिहायशी इलाकों में पहुंच रहे हैं. इससे बड़ी दुर्घटना की आशंका बन रही है. अगर ऐसा ही रहा तो यहां भी कोटमी सोनार की तरह मगरमच्छों के लिए संरक्षित पार्क निर्माण करना होगा.
आपको बता दें कि इससे पहले भी कई बार यहां इसी तरह मगरमच्छ पकड़े गए हैं, जो खूंटा घाट बांध से भटक कर गांव और गांव के तालाब में पहुंच गए थे. यहां कई तालाबों में भी मगरमच्छ होने की खबर अक्सर मिलती है. जो खतरे से खाली नहीं है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
YouTube का वीडियो



