पुरानी रंजिश के चलते बाड़ी में कुदाली से हमला कर युवक को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने चंद घंटों में आरोपी बुधुराम को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Due to an old rivalry, a young man was attacked with a spade in his garden and killed. Within hours, the police arrested the accused, Budhuram, and sent him to jail.
नारायणपुर : थाना एडका क्षेत्रांतर्गत ग्राम बंडापाल आमापारा में हुई हत्या की वारदात का एड़का पुलिस ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए चंद घंटों के भीतर खुलासा कर दिया. और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी से हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक सनऊराम गावड़े और आरोपी बुधुराम पोटाई के बीच पहले से आपसी रंजिश चली आ रही थी. इसी रंजिश के चलते आरोपी ने मौके का फायदा उठाते हुए मक्का बाड़ी में कुदाली से वार कर हत्या की गंभीर घटना को अंजाम दिया. जिससे मौके पर ही सनऊराम की मौत हो गई.
वारदात की खबर मिलने के बाद थाना एडका पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरु की गई. पुलिस टीम ने संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ की. जिसमें आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया. आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल कुदाली बरामद कर ली गई है. इस मामले में आरोपी के खिलाफ थाना एडका में धारा 103 भा.न्या.सं. के तहत जुर्म दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया गया. मामले की जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



