रायपुर-महासमुंद रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, रेत से भरे हाईवा ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, मौके पर ही 2 लोगों की मौत, सड़क पर बिखरे शव
Tragic road accident on Raipur-Mahasamund road: A sand-laden truck hits a motorcycle carrying two people, killing two on the spot and scattering bodies on the road.
रायपुर : रायपुर से महासमुंद जाने वाले मुख्य मार्ग पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जिसमें बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. यह हादसा मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुआ बताया जा रहा है. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सड़क पर यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित रहा.
मिली जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार रेत से भरे हाईवा ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों लोग वाहन के नीचे आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई. हादसे के बाद हाईवा चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया.
स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. खबर मिलने के बाद मंदिर हसौद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को कंट्रोल किया. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात को सामान्य करने का प्रयास किया गया.
चश्मदीदों के मुताबिक हाईवा काफी तेज गति में था और सड़क पर कंट्रोल खो बैठा. जिसकी वजह से यह हादसा हुआ. इस हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई. लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर भारी वाहनों की रफ्तार पर कंट्रोल लगाने की मांग की है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से भी जांच की जा रही है. ताकि हादसे की पूरी स्थिति साफ हो सके.
इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है. मृतकों की पहचान की प्रक्रिया भी पुलिस द्वारा की जा रही है. प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि रेत से भरा हाईवा लापरवाही से चलाया जा रहा था. जिसकी वजह से यह गंभीर हादसा हुआ. पुलिस ने लोगों से अपील किया कि सड़क पर वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और भारी वाहनों के आसपास विशेष सतर्कता रखें. फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



