नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म, ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस का सख्त एक्शन, आरोपी गिरफ्तार, बालिका सकुशल बरामद

Minor girl kidnapped and raped, strict police action under Operation Muskaan, accused arrested, girl recovered safely

नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म, ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस का सख्त एक्शन, आरोपी गिरफ्तार, बालिका सकुशल बरामद

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई : छुईखदान जिले के थाना छुईखदान पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर लिया है और अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी को गंभीर धाराओं के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी द्वारा थाना छुईखदान में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी नाबालिग बेटी को एक संदेही युवक बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया. शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 77/2026 के तहत धारा 137(2) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की.
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम का गठन किया गया और नाबालिग की तलाश शुरु की गई. लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया और उसे उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया. जांच के दौरान पीड़िता के बयान के आधार पर मामले में धारा 64(2)(ड), 96 बीएनएस तथा धारा 6 पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ी गईं. पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी द्वारा नाबालिग को शादी का झांसा देकर अपहरण किया गया था और उसके साथ जबरन शारीरिक शोषण किया जा रहा था.
पुलिस ने आरोपी दीपजोल कलसा पिता अमर कलसा उम्र 22 साल निवासी ग्राम कंचारिपारा, 14 परगना (पश्चिम बंगाल) को 27 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी को अदालत में पेश किया गया. जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में उपजेल सलोनी भेज दिया गया है.
आरोपी
दीपजोल कलसा पिता अमर कलसा उम्र 22 साल निवासी ग्राम कंचारिपारा, 14 परगना (पश्चिम बंगाल) 
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t