जॉब का झांसा देकर महिला और नाबालिग से छेड़खानी, फर्जी नाम बताकर बुलाया, फिर कार में बदसलूकी, आरोपी सुरेन्द्र गिरफ्तार होकर पहुंचा जेल
Woman and minor molested under false pretenses of job offers, summoned using fake names, then assaulted in car; accused Surendra arrested and sent to jail
रायगढ़/घरघोड़ा : रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में नौकरी दिलाने के बहाने एक महिला और नाबालिग लड़की को झांसे में लेकर उनके साथ छेड़खानी करने वाले शातिर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी ने अपनी पहचान छुपाने के लिए फर्जी नाम का सहारा लिया था. लेकिन पुलिस की तकनीकी जांच और मुस्तैदी के आगे उसकी चालाकी धरी की धरी रह गई. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) शशि मोहन सिंह के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी सुरेन्द्र बेहरा उम्र 34 साल निवासी ग्राम रायकेरा, ने पीड़िताओं को अपना नाम ‘विजय’ बताया था. उसने बेहतर नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला और नाबालिग को मिलने के लिए बुलाया इसके बाद आरोपी उन्हें अपनी कार में बिठाकर ले गया और सुनसान रास्ते पर उनके साथ अभद्र व्यवहार और छेड़खानी शुरू कर दी. किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर पीड़िताओं ने थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई.
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी शशि मोहन सिंह ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए. प्रशिक्षु डीएसपी एवं थाना प्रभारी घरघोड़ा अजय नागवंशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू की. आरोपी ने ‘विजय’ नाम का फर्जी मुखौटा पहन रखा था. लेकिन जिस मोबाइल नंबर से उसने संपर्क किया था. पुलिस ने उसे ट्रैक करना शुरू किया. तकनीकी विश्लेषण के जरिए पुलिस असली आरोपी सुरेन्द्र बेहरा तक पहुंच गई.
पुलिस ने रायकेरा में दबिश देकर सुरेन्द्र को हिरासत में लिया. जब पीड़िताओं के सामने उसकी पहचान कराई गई. तो उन्होंने फौरन उसे पहचान लिया. पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई कार और आरोपी का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है. आरोपी के खिलाफ महिला सुरक्षा और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
आरोपी
सुरेन्द्र बेहरा उम्र 34 साल निवासी ग्राम रायकेरा, जिला रायगढ़ छत्तीसगढ़
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



