अकाउंटेंट को गुटखा लेने भेजकर 50 लाख समेत ड्राइवर फरार, 1 महिला समेत 7 आरोपी गिरफ्तार, रिश्तेदार और दोस्त भी वारदात में शामिल

The driver escaped with Rs 50 lakh after sending the accountant to buy gutkha. Seven accused, including a woman, were arrested. Relatives and friends were also involved in the crime.

अकाउंटेंट को गुटखा लेने भेजकर 50 लाख समेत ड्राइवर फरार, 1 महिला समेत 7 आरोपी गिरफ्तार, रिश्तेदार और दोस्त भी वारदात में शामिल

रायपुर : राजधानी रायपुर के गीतांजलि नगर इलाके में रहने वाले एक कंस्ट्रक्शन कारोबारी के 50 लाख रुपए लेकर उसका ड्राइवर फरार हो गया. शनिवार को आरोपी ने कारोबारी के अकाउंटेंट को थाने के पास उतारकर गुटखा लेने भेजा और इसी दौरान वह पैसे और गाड़ी लेकर फरार हो गया. पुलिस ने लाखों रूपये गबन करने वाला कर्मचारी समेत 7 आरोपी गिरफ्तार हो गया है. यह मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी अखिलेश ने थाना खम्हारडीह में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 25 अप्रेल 2026 को दोपहर करीब 3:30 बजे उसके जीजा उमेश अग्रवाल ने उसे फोन पर बताया कि वह पारिवारिक काम से शहर से बाहर है. उसी दिन दोपहर करीब 3 बजे उनका ड्राइवर कृष्णा साहू और एकाउंटेंट भूपेन्द्र देवांगन कम्पनी की कार एमजी विंडसर नम्बर CG04 QG 6633 में कचना रायपुर से करीब 50 लाख रुपये लेकर बैंक बंद होने की वजह से देवपुरी स्थित निवास की तरफ जा रहे थे. रास्ते में करीब 3:15 बजे गीतांजली नगर स्थित भारत माता मूर्ति के पास ड्राइवर कृष्णा साहू ने गुटखा लेने के बहाने भूपेन्द्र देवांगन को कार से उतार दिया. जैसे ही भूपेन्द्र गुटखा खरीदने उतरे. कृष्णा साहू कार सहित उसमें रखे नगद 50 लाख रुपये लेकर फरार हो गया.
भूपेन्द्र द्वारा शोर मचाने और फोन करने के बावजूद वह नहीं रुका और अपना मोबाइल फोन भी बंद कर लिया. प्रार्थी की इस रिपोर्ट पर आरोपी कृष्णा साहू के खिलाफ थाना खम्हारडीह रायपुर में अपराध क्रमांक 136/26 धारा 316(4) बीएनएस का जुर्म दर्ज किया गया.
इस वारदात को पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर एवं पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं सायबर) स्मृतिक राजनाला द्वारा गंभीरता से लेते हुए अधिनस्थ अधिकारियों तथा प्रभारियों को आरोपी की जल्द पतासाजी कर गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया.
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी खम्हारडीह मानसी नानाभाउ साकोरे (भा.पु.से.) और थाना प्रभारी मुजगहन अमित कोसिमा (रा.पु.से.) के नेतृत्व में एण्टी क्राईम एवं साइबर यूनिट तथा थाना खम्हारडीह पुलिस की संयुक्त टीम का गठन किया गया. टीम द्वारा प्रार्थी एवं कंपनी के एकाउंटेंट भूपेन्द्र देवांगन से वारदात के बारे में विस्तृत पूछताछ करने के साथ ही आरोपी कृष्णा साहू की पतासाजी करना शुरु किया गया.
टीम के सदस्यों द्वारा तत्काल सक्रियता दिखाते हुए घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का बारीकी से मुआयना किया गया. फुटेज के विश्लेषण के दौरान आरोपी द्वारा भागने के लिए उपयोग किए गए मार्गों की पहचान की गई. और उन सभी मार्गों पर लगे कैमरों के फुटेज खंगालकर आरोपी की मूवमेंट को क्रमबद्ध तरीके से ट्रैक किया गया. इस मामले में मुखबीर लगाने के साथ ही तकनीकी विश्लेषण किये गए. आरोपी के छिपने के हर संभावित स्थानों में लगातार दबिश देकर आरोपी की पतासाजी की जा रहीं थी.
इसी दौरान आरोपी की गिरफ्तारी में लगी टीम के सदस्यों को उसकी उपस्थिति के बारे में अहम जानकारी शुरु हुई. जिसके आधार पर टीम ने आरोपी कृष्णा साहू को गिरफ्तार किया. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने परिवार के सदस्यों एवं अन्य साथियों के साथ मिलकर पूर्व योजना के तहत उक्त घटना को अंजाम दिया. और गबन की गई राशि को खुद, अपने रिश्तेदारों और साथियों में बांट दिया. इसके बाद आरोपी कृष्णा साहू से अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ कर उनकी पतासाजी की गई. जिसके बाद 1 महिला और अन्य 5 पुरुष सहित कुल 6 आरोपियों को पकड़ा गया.
सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से गबन की नगदी रकम 49,50,000/- रुपये, एमजी विंडसर नम्बर CG/04 QG 6633 और वारदात में इस्तेमाल वर्ना कार नम्बर CG06 HB 8055 जुमला कीमत करीब 66,50,000/- रूपये जप्त कर मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 306, 3(5) बीएनएस जोड़ी जाकर कार्यवाही किया गया.
बता दें कि कारोबारी उमेश प्रसाद कंस्ट्रक्शन का काम करते हैं और उनका घर गीतांजलि नगर में है. आरोपी कृष्णा साहू भाठागांव का रहने वाला है और पिछले एक साल से कारोबारी के यहां काम कर रहा था. घटना के बाद से उसका मोबाइल बंद था. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है.
गिरफ्तार आरोपी
01. कृष्णा साहू पिता स्व हुलास राम साहू उम्र 30 साल निवासी ग्राम चुचरूंगपुर थाना मगरलोड जिला - धमतरी.. हाल पता - ब्लॉक नंबर 16, मकान नं.- 25 बीएसयूपी कालोनी ढेबर सिटी के पास थाना टिकरापारा जिला रायपुर
02. कन्हैया राणा पिता नंदलाल राणा उम्र 32 साल निवासी ग्राम परसदा थाना बागबाहरा जिला महासमुंद। हाल पता - वर्मापारा पेट्रोल पम्प के पास सेजबहार थाना मुजगहन जिला रायपुर
03. सविता साहू पति स्व दिलीप साहू उम्र 36 साल निवासी रेल्वे क्रासिंग के पास गोगांव सीतानगर थाना गुढियारी जिला रायपुर
04. भुनेश्वर साहू पिता स्व कुमार साहू उम्र 37 साल निवासी ग्राम कमरौद थाना मगरलोड जिला- धमतरी। हाल पता- वार्ड नं.- 12 श्रीराम चौक सुंदर नगर रावाभांठा थाना खमतराई जिला रायपुर
05. ओम प्रकाश साहू पिता मुन्ना लाल साहू उम्र 38 साल निवासी- नीम चौक वार्ड नंबर 12 रावाभांठा थाना खमतराई जिला रायपुर
06. विष्णु प्रसाद पटेल पिता कन्हैया लाल पटेल उम्र 34 साल निवासी ग्राम हल्दी थाना नंदनीनगर अहिवारा जिला दुर्ग
07. टीकम पटेल पिता लेखन पटेल उम्र 25 साल निवासी ग्राम हरदी पोस्ट सेमरिया थाना नंदनीनगर जिला दुर्ग
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t