छत्तीसगढ़ के मंदिर के भीतर दर्शन करने आए युवक-युवती की शर्मनाक करतूत CCTV कैमरे में कैद, पुलिस कर रही दोनों की खोजबीन
The shameful act of a young man and woman who came to visit a temple in Chhattisgarh was captured on CCTV camera, police is searching for both of them
अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के शिमला के नाम से विख्यात मैनपाट में युवक-युवती की शर्मनाक करतूत सामने आई है. दोनों शनिवार की सुबह यहां स्थित बौद्ध मंदिर में दर्शन करने घुसे थे. इस दौरान दोनों के अलावा और कोई नहीं था. दर्शन करने के बाद अचानक उनकी नीयत बदल गई और वे इधर-उधर ताक-झांक करने लगे. इसके बाद उन्होंने मंदिर की दानपेटी से कुछ रुपए और सामान चोरी की और फरार हो गए. यह पूरी घटना मंदिर के भीतर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. अब पुलिस आरोपी युवक-युवती की खोजबीन में जुट गई है.
मैनपाट के रोपाखार में पुराना बौद्ध मंदिर स्थित है। मैनपाट में आने वाले सैलानी मंदिर में दर्शन करने आते हैं. इसी कड़ी में शनिवार की सुबह 7:20 बजे युवक-युवती का जोड़ा मंदिर में दाखिल हुआ. इस दौरान मंदिर में कोई नहीं था. दर्शन करने के बाद युवक-युवती के मन में जाने क्या सूझी कि उन्होंने चोरी करने का मन बना लिया.
इसके बाद दोनों मंदिर के भीतर रखी चीजों को खंगालने लगे. इसी बीच युवक ने दानपेटी में रखे रुपए अपनी जेब में रख लिए. वहीं युवती भी कुछ सामान उठाकर रखती नजर आई. इसके बाद वे वहां से चले गए.
यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. युवक-युवती को भी यह अंदेशा नहीं था कि जिस मंदिर में वे चोरी कर रहे हैं. वहां सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है.
युवक-युवती के जाने के बाद मंदिर प्रबंधन के लोगों ने सामान बिखरा और दानपेटी से रुपए गायब देखा तो सीसीटीवी कैमरा चेक करने लगे. इस दौरान उन्हें युवक-युवती का जोड़ा चोरी करता दिखाई दिया. इसकी खबर उन्होंने कमलेश्वरपुर थाने में दी. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस दोनों की खोजबीन में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



