गरियाबंद में राहुल गांधी पर FIR से गरमाई सियासत, कांग्रेस का विरोध मार्च, कांग्रेसियों ने जमकर किया प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग

Politics heats up in Gariaband over the FIR against Rahul Gandhi; Congress holds a protest march, party workers stage a massive demonstration and demand an impartial investigation.

गरियाबंद में राहुल गांधी पर FIR से गरमाई सियासत, कांग्रेस का विरोध मार्च, कांग्रेसियों ने जमकर किया प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग

गरियाबंद : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में सोमवार को गरियाबंद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया. कांग्रेसियों ने सिटी कोतवाली पहुंचकर थाना प्रभारी को आवेदन सौंपा और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की.
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर दुर्भावनापूर्ण है. उन्होंने कहा कि कानून का पालन राजनीतिक दबाव और पक्षपात से मुक्त होकर समान रूप से होना चाहिए. कांग्रेसियों ने उत्तराखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं से जुड़ी कथित घटनाओं का भी उल्लेख करते हुए संबंधित मामलों में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की.
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने खड़गे जी के अपमान और मंच को गंगाजल से साफ किए जाने की कथित घटना का जिक्र करते हुए इसकी भी निष्पक्ष जांच कराने की मांग रखी. उनका कहना था कि किसी भी राजनीतिक दल या व्यक्ति के साथ कानून का अलग-अलग मापदंड नहीं होना चाहिए.
कांग्रेसियों ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ युवाओं में बढ़ते असंतोष और राहुल गांधी के साथ युवाओं की बढ़ती भागीदारी से भाजपा घबरा गई है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपनी नीतियों की विफलताओं से ध्यान भटकाने के लिए विपक्ष के नेताओं को निशाना बना रही है.
कांग्रेस की प्रमुख मांगें
राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर की निष्पक्ष समीक्षा कर उसे निरस्त किया जाए.
एफआईआर के आधार और परिस्थितियों की निष्पक्ष जांच कराई जाए.
उत्तराखंड से संबंधित घटनाओं में दोषियों के खिलाफ नियमानुसार एफआईआर एवं कार्रवाई की जाए.
खड़गे जी के अपमान और मंच को गंगाजल से साफ किए जाने की कथित घटना की निष्पक्ष जांच कराई जाए.
कानून का पालन बिना किसी राजनीतिक दबाव अथवा पक्षपात के समान रूप से सुनिश्चित किया जाए.
प्रदर्शन के दौरान बड़ी तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे और उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?