नाबालिग लड़की से अपहरण कर दुष्कर्म, फरार आरोपी पर 5 हजार का इनाम घोषित, पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, दुष्कर्मी रुपेश गिरफ्तार

A minor girl was kidnapped and raped; a reward of 5,000 rupees was announced for the absconding accused. Police achieved a major success, and the rapist Rupesh was arrested.

नाबालिग लड़की से अपहरण कर दुष्कर्म, फरार आरोपी पर 5 हजार का इनाम घोषित, पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, दुष्कर्मी रुपेश गिरफ्तार

मुंगेली/तखतपुर : मुंगेली पुलिस ने नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म मामले में फरार चल रहे आरोपी रूपेश निर्मलकर को बिलासपुर जिले के तखतपुर से गिरफ्तार किया है. आरोपी पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित था और उसके खिलाफ स्थायी वारंट भी जारी किया गया था.
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश पर स्थायी वारंटों की तामील के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई. जरहागांव थाना में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 176/2024 के तहत धारा 137(2), 65(1) बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 व 6 के तहत मामला दर्ज किया गया था.
पुलिस के मुताबिक घटना 26 सितंबर 2024 को जरहागांव थाना क्षेत्र के ग्राम छोटे बरेला में हुई थी. पीड़िता के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी नाबालिग बेटी को अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा ले गया है.
जांच के दौरान पता चला कि आरोपी रुपेश उर्फ पप्पू निर्मलकर ने शादी का झांसा देकर पीड़िता को अपने साथ हैदराबाद ले जाकर दुष्कर्म किया. इसके बाद मामले में संबंधित धाराएं जोड़कर मेडिकल परीक्षण और अन्य कानूनी कार्रवाई पूरी की गई.
लंबे समय से था फरार
घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार था. उसकी गिरफ्तारी के लिए सत्र न्यायालय मुंगेली ने स्थायी वारंट जारी किया था. पुलिस ने आरोपी पर 5 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था.
तखतपुर से दबिश देकर पकड़ा
26 अप्रैल को पुलिस टीम ने बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम टिकरीपारा में दबिश दी. यहां से आरोपी रूपेश निर्मलकर उर्फ पप्पू उम्र 22 साल को उसके घर से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश किया गया. जहां से उसे जेल भेज दिया गया है.
आरोपी
रुपेश निर्मलकर उर्फ पप्पू उम्र 22 साल
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t