फर्जी नियुक्ति मामले में घिरी चंद्ररेखा शर्मा, हाईकोर्ट- अगर नियुक्ति सही है तो फिर जांच से डर कैसा, सच्चाई सामने निकलकर आ जाएगी
Chandrarekha Sharma surrounded in fake appointment case High Court If the appointment is correct then why fear investigation the truth will come out
बिलासपुर : फर्जी नियुक्ति मामले में बुरी तरह घिरी चंद्ररेखा शर्मा ने विभागीय कार्रवाई पर रोक लगाने के लिए हाईकोर्ट की शरण ली है और इसी मामले में सुनवाई के दौरान जब चंद्ररेखा शर्मा के वकील ने जज को जशपुर में हुई जांच के कुछ बिंदु पढ़ते हुए नियुक्ति को सही ठहराने की कोशिश की तो जज ने कहा कि आप आधा अधूरा क्यों पढ़ रहे हैं पूरा पढ़िए और उसके बाद कहा कि इसमें तो कोई निष्कर्ष ही नहीं निकला है.
इसके बाद जब चंद्ररेखा शर्मा के वकील ने मामले पर अंतरिम राहत देते हुए जांच पर रोक लगाने की मांग की तो जज ने कहा कि अगर चंद्ररेखा शर्मा की नियुक्ति सही है तो फिर जांच से डर कैसा. एक बार नहीं कई बार जांच होने दीजिए. आखिर जांच से घबराना क्यों? जो भी सच्चाई है वह सामने निकलकर आ जाएगी.
श्रीमती शर्मा के वकील ने चार बार जांच होने की बात कही तो जज ने कहा कि एक बार और जांच होने दीजिए. आप बताइए कि किस बड़े अधिकारी से जांच करवानी है. आप जिसे कहेंगे मैं उसे आदेशित कर देता हूं. लेकिन मामले की जांच तो होगी. वह किसी हालत में नहीं रुकेगी.
सरकारी वकील को जज ने यह भी साफ किया कि विभाग द्वारा की जा रही किसी भी कार्रवाई पर कोई रोक नहीं है. ऐसे में श्रीमती शर्मा के वकील ने जब कहा कि विभाग उन्हें बर्खास्त करने पर आमादा है तो जज ने कहा कि होने दीजिए आप उस आदेश को लेकर अदालत आइएगा तब देखेंगे. लेकिन विभाग के कार्रवाई पर अभी कोई भी रोक नहीं है.
कुल मिलाकर मामले की गंभीरता को देखते हुए जज ने इस मामले पर विभाग को जहां कार्रवाई करने की छूट दे रखी है .वही इस मामले को 4 हफ्ते के बाद सुनवाई के लिए समय दिया है. जिसमें विभाग द्वारा अपना पक्ष पेश' किया जाएगा. इस बीच में हम अगले अंकों में वह सारे तथ्य पेश करेंगे. जिससे यह प्रमाणित होता है कि श्रीमती चंद्ररेखा शर्मा की नियुक्ति पूरी तरह से फर्जी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



