गाय को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, दो महिला समेत तीन लोगों की मौत, एक गंभीर अस्पताल में भर्ती, वाहन के उड़े परखच्चे
While trying to save the cow a speeding car collided with a tree three people including two women died one seriously hospitalized the vehicle blown to pieces
दुर्ग : दुर्ग जिले के भिलाई भट्टी थाना क्षेत्र के टाउनशिप सेक्टर 1 में सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि एक घायल हो गए. सभी घायलों को भिलाई के सेक्टर में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया. वहीं, आज सुबह शंकराचार्य अस्पताल में भर्ती एक और महिला की मौत हो गई. इस घटना में कार के परखच्चे उड़ गए. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है. मामला भट्टी थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक पावर हाउस से सेक्टर 9 की तरफ जा रही भिलाई के सेक्टर 1 में शाम 7 बजे एक कार नम्बर CG 07 AT 2620 जैसे ही मुर्गा चौक के पास पहुंची तो कार के आगे अचानक गाय आ गई और गाय को बचाने के चलते कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराते हुए झाड़ियों में जा घुसी.
इस कार में चार लोग सवार थे. घटना की खबर पुलिस को दी गई. पुलिस और रहगीरो की मदद से कार में सवार सभी लोगों को बाहर निकालकर इलाज के लिए सेक्टर 9 अस्पताल भेजा गया. जहां दो लोगो की मौत हो गई. जबकि आज सुबह एक महिला की और मौत हो गई. वहीं एक घायल का इलाज जारी है. बताया जा रहा है कि कार को लोकेंद्र उइके चला रहा था. जैसे ही मुर्गा चौक के पास पहुंचे तो कार के आगे अचानक गाय आ गई और कार की रफ्तार तेज थी. गाय को बचाने के चलते कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराते हुए झाड़ियों में जा घुसी.
मृतिका में लोकेंद्र उईके, दीपिका कौर, पूनम कौर के रुप पहचान हुई है. वहीं परमवीर सिंह का इलाज अस्पताल में जारी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



