शादी के दबाव से नाराज प्रेमी ने दोस्तों संग रची साजिश, गर्लफ्रेंड की गला घोंटकर हत्या, दो माह बाद कंकाल से खुला राज, नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार
Angered by marriage pressure, a lover conspired with his friends to strangle his girlfriend to death. Two months later, the secret was revealed from a skeleton. Three people, including a minor, were arrested.
कांकेर : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. शादी के लिए दबाव बना रही गर्लफ्रेंड से छुटकारा पाने के लिए एक युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी. हत्या के बाद शव को झाड़ियों में छिपा दिया गया और सबूत मिटाने के लिए मोबाइल फोन तोड़ दिया गया. लेकिन करीब दो महीने बाद खेत में मिले मानव कंकाल ने इस खौफनाक साजिश का पर्दाफाश कर दिया. यह सनसनीखेज मामला पखांजूर थाना क्षेत्र के बड़े कापसी गांव का है.
मिली जानकारी के मुताबिक कॉलेज का फाइनल ईयर का छात्र दिनेश और संगीता उसेंडी उम्र 22 साल के बीच पिछले 2 से 3 साल से प्रेम संबंध था. शुरुआत में सब सामान्य रहा. लेकिन समय के साथ संगीता दिनेश पर शादी का दबाव बनाने लगी. दिनेश शादी नहीं करना चाहता था. इसी बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद होने लगा. शादी का दबाव दिनेश को इतना नागवार गुजरा कि उसने संगीता को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली.
दिनेश ने अपने दोस्त समनदीप और नाबालिग के साथ मिलकर पूरी प्लान बनाकर 16 नवंबर 2025 को संगीता को मिलने के बहाने घर से बाहर बुलाया गया. इसके बाद उसे खेत की तरफ ले जाया गया. जहां पहले से दोनों साथी मौजूद थे. दिनेश ने संगीता का पैर पकड़ा. दूसरे आरोपी ने उसका मुंह दबाया. नाबालिग आरोपी ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद शव को झाड़ियों में छिपा दिया गया और पहचान छिपाने के लिए संगीता का मोबाइल फोन तोड़ दिया.
करीब दो महीने बाद खेत में मानव कंकाल मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच की और कड़ी पूछताछ के बाद आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. फिलहाल पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक कार्रवाई कर रही है.
यह वारदात न सिर्फ रिश्तों में टूटते भरोसे की कहानी है. बल्कि यह भी दिखाती है कि प्यार जब स्वार्थ और डर में बदल जाए, तो उसका अंजाम कितना भयावह हो सकता है.
गिरफ्तार आरोपी
➡️ दिनेश दुग्गा उम्र 21 साल मृतिका का प्रेमी निवासी साहडोंगरी
➡️ समनदीप पन्ना उम्र 20 साल दिनेश का दोस्त निवासी साहडोंगरी
➡️ एक नाबालिग आरोपी निवासी साहडोंगरी
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



