पुलिया से टक्कर के बाद कार में लगी आग, जिंदा जल गए चार युवक, इधर पूल के रेलिंग से टकराई यात्री बस, हेल्पर की मौत, कई लोग घायल
The car caught fire after colliding with the culvert, four youths were burnt alive, while a passenger bus collided with the railing of the bridge, helper died, many people were injured
कांकेर : राष्ट्रीय राज मार्ग 30 में देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में चार लोग जिंदा जल गए. जबकि दो लोग घायल हो गए. जिनका इलाज कांकेर जिला अस्पताल मे चल रहा है.
मिली जानकारी के मुताबिक देर रात एक बजे केशकाल के ढोण्डरा पाल गांव के पांच दोस्त कांकेर के एक दोस्त को छोड़ने जा रहे थे. तेज रफ़्तार स्विफ्ट डिजायर कार नम्बर CG04 PJ 7460 केशकाल से कांकेर की तरफ जाते वक्त आतुर गांव के पास पुल से टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में जोरदार स्पार्किंग और शॉर्ट सर्किट हो गया. जिससे कार धू-धू कर जलने लगी और कार मे सवार 6 लोगो मे से चार जिंदा जल गए.
वहीं कार में सवार छह युवकों में से दो किसी तरह बाहर निकलने में कामयाब रहे. घायलों को जिला अस्पताल कांकेर में भर्ती कराया गया. मौके पर पहुंची कांकेर पुलिस यातायात फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया और कार मे जली बॉडी को सुबह फरेंसिक टीम की मदद से बाहर निकाला गया.
प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और निर्माणाधीन पुल का अधूरा सुरक्षा इंतजाम बताया जा रहा है. पुलिस अब घटनास्थल की तकनीकी जांच कर रही है. साथ ही हादसे की वास्तविक वजह जानने के लिए घायलों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे.
बताया जा रहा है कि युवक नशे में थे और हादसे की शिकार कार कांकेर के शांति नगर निवासी प्रशांत सिन्हा की थी. जिसे युवराज सोरी ने बिना बताए ले लिया था. फिलहाल पुलिस ने कार मालिक और अन्य संबंधित लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया है.
यह हादसा ना सिर्फ क्षेत्र में शोक की लहर छोड़ गया. बल्कि तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाले हादसों की एक और कड़ी बन गया है. यह हादसा न सिर्फ सड़क सुरक्षा की पोल खोलता है. बल्कि युवाओं में बढ़ते लापरवाह व्यवहार और नशे की लत पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है. एक तरफ जहां सड़क निर्माण की गुणवत्ता और डायवर्जन साइन की स्थिति पर सवाल हैं. वहीं दूसरी तरफ समाज को भी जागरुक होने की जरुरत है कि वाहन चलाते समय लापरवाही का नतीजा कितना भयावह हो सकता है.
जान गंवाने वाले युवकों के नाम
युवराज सोरी उम्र 24 साल निवासी बाड़ाटोला, चौकी हल्बा, जिला कांकेर
हेमंत शोरी उम्र 20 साल निवासी सिंघनपुर, थाना केशकाल
सूरज उइके उम्र 19 साल निवासी डुंडेरापाल, थाना केशकाल
दीपक मरावी उम्र 19 साल निवासी डुंडेरापाल, थाना केशकाल, जिला कोंडागांव
घायलों के नाम
प्रीतम नेताम उम्र 21 साल पिता, किशन नेताम
पृथ्वीराज सलाम उम्र 19 साल पिता, मेघराज सलाम
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
पूल के रेलिंग से टकराई यात्री बस, हेल्पर की मौत, कई लोग घायल
कांकेर : कांकेर जिले में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. यहां नेशनल हाईवे 30 में एक और सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार यात्री बस पूल के रेलिंग से टकरा गई. इस भीषण हादसे के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया. ड्राइवर के हेल्पर की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई. कई यात्रियों को भी चोट आई है.
खबर पर पहुंची पुलिस ने यात्रियों को बस से निकलवाया और घायल यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल पंहुचाया। मामला चारामा थाना क्षेत्र का है. बताया जा रहा है कि बस पूल के रेलिंग से टकराई जिसके बाद पूल के किनारे लटक गई और नदी में गिरने से बच गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
ट्रैक्टर से टक्कर, दो युवकों की मौत
बलौदाबाजार : बलौदाबाजार जिले के सलौनी (भाठागांव) में बीती रात सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई. जबकि एक गंभीर रुप से घायल है. बताया जा रहा है कि तीन युवक बाइक से गांव लौट रहे थे. तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टक्कर हो गई. ट्रैक्टर की हेडलाइट नहीं जलने से अंधेरे में हादसा हुआ.
इस हादसे में उमाशंकर ध्रुव उम्र 27 साल और दीपेंद्र ध्रुव उम्र 14 साल की मौके पर मौत हो गई. जबकि यशवंत ध्रुव उम्र 19 साल घायल है. जिन्हें जिला अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया. वहीं ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



