बहन की ननद से प्यार का खौफनाक अंजाम, एक साथ दुपट्टे के सहारे पेड़ पर झूलती मिली दोनों की लाशें, नहीं मिला सुसाइड नोट, इलाके में पसरा सन्नाटा

A love affair with a sister's sister-in-law had a horrific outcome; the bodies of both were found hanging from a tree together using a scarf. No suicide note was found, leaving the area desolate.

बहन की ननद से प्यार का खौफनाक अंजाम, एक साथ दुपट्टे के सहारे पेड़ पर झूलती मिली दोनों की लाशें, नहीं मिला सुसाइड नोट, इलाके में पसरा सन्नाटा

सरगुजा : बुधवार की सुबह गांव वालों के लिए एक ऐसा खौफनाक मंजर लेकर आई. जिसे देखकर हर किसी की रुह कांप गई. गांव के आंगनबाड़ी केंद्र के पास एक पेड़ पर एक युवक और एक युवती की लाशें लटक रही थीं. दिल दहला देने वाली बात यह थी कि दोनों ने मौत को गले लगाने के लिए एक ही दुपट्टे का इस्तेमाल किया था. दुपट्टे के एक सिरे से युवक का फंदा बना था, तो दूसरे सिरे से युवती का.. इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को सन्न कर दिया है. ।हर कोई यही सोच रहा है कि आखिर ऐसी क्या मजबूरी आ गई थी कि एक-दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खाने वाले इन दो प्रेमियों ने एक साथ खौफनाक मौत को चुन लिया.
रिश्तेदारी की डोर में बंधा था दोनों का दिल
यह दिल दहला देने वाली घटना सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र से सामने आई है. पुलिस की शुरुआती तफ्तीश में पता चला है कि मरने वाले दोनों युवक-युवती आपस में रिश्तेदार थे. सरगवां गांव के रहने वाले 23 साल के मृतक किशन दास और 20 साल की युवती अंजलि दास प्रेमनगर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर की रहने वाली थी. दरअसल किशन की बहन की शादी रघुनाथपुर में ही हुई है और अंजलि उसकी बहन की ननद थी. बहन के घर आते-जाते किशन और अंजलि की मुलाकातें शुरू हुईं. बातों का सिलसिला मोबाइल तक पहुंचा और धीरे-धीरे दोनों के बीच गहरा प्यार पनप गया.
रात के अंधेरे में उठाया खौफनाक कदम
गांव वालों और परिजनों के मुताबिक किशन पिछले करीब डेढ़ महीने से रघुनाथपुर इलाके में ही रहकर कोई काम कर रहा था और कुछ दिन पहले ही अपने गांव सरगवां लौटा था. मंगलवार की रात करीब 10 बजे तक सब कुछ सामान्य था और किशन अपने घर पर ही मौजूद था.
उधर, युवती के परिजनों ने भी बताया कि रात के वक्त अंजलि अपने घर पर ही थी. ऐसे में यह आशंका जताई जा रही है कि देर रात किशन किसी वक्त रघुनाथपुर गया होगा और वहां से अंजलि को अपने साथ लेकर आया होगा. इसके बाद दोनों ने गांव के आंगनबाड़ी के पास पहुंचकर यह खौफनाक कदम उठा लिया. सुबह जब लोगों की नजर पड़ी, तब जाकर इस खौफनाक घटना का खुलासा हुआ.
सुसाइड नोट का ना मिलना और गहराता रहस्य
इन दोनों प्रेमियों ने आखिर अपनी जान क्यों दी. यह सवाल अभी भी एक अनसुलझी पहेली बना हुआ है. मौके से पुलिस को कोई भी सुसाइड नोट या ऐसा कोई सुराग नहीं मिला है. जिससे इनकी खुदकुशी की असल वजह साफ हो सके. घटना की खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और भारी मन से दोनों शवों को फंदे से नीचे उतारा. पोस्टमार्टम के बाद शवों को उनके गमगीन परिजनों को सौंप दिया गया है.
पुलिस ने फिलहाल मृतका अंजलि का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है. अब पुलिस इस फोन के कॉल डिटेल्स और चैट्स को खंगालने की तैयारी कर रही है. ताकि इस खौफनाक फैसले के पीछे छिपे असल वजह का पर्दाफाश हो सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t