सर्पदंश के दो मामलों में भाई-बहन की मौत, झाड़फूंक के चक्कर में एक हफ्ते के अंदर दोनों की मौत, जमीन में सोने के दौरान रात में सांप ने डसा
Brother and sister died in two cases of snakebite, both died within a week due to exorcism, snake bit them at night while sleeping on the ground
सर्प दंश से मासूम भाई-बहन की मौत, जमीन में सोने के दौरान रात में सांप ने डसा
बलरामपुर-रामानुजगंज : बलरामपुर जिले के ग्राम पंचायत मितगई में मासूम भाई-बहनों की सर्पदंश से मौत हो गई. दोनों बच्चे जमीन में सोए हुए थे. सुबह तीन बजे के करीब दोनों को सांप ने डस लिया. जिसके बाद सुबह छह बजे के करीब 100 बिस्तर अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टरों ने देखने के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद से परिजनों में मातम पसर गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम मितगई के सेमराटोला में रहने वाले सरवन आयाम के 14 साल की बेटी सोनिया और 8 साल का बेटा रामसाय दोनों जमीन में सोए हुए थे. इसी दौरान सुबह 3 बजे के करीब सोनिया के गाल में एवं रामसाय के हाथ में जहरीले सर्प के द्वारा काट लिया गया. जिसके बाद ट्रैक्टर से दोनों को गांव के परसाटोला तक लाया गया. जिसके बाद वहां से टेंपो से दोनों 100 बिस्तर अस्पताल लाइन जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत्यु घोषित किया. घटना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सौंप दिया गया. दोनों बच्चों की मौत के बाद से गांव में मातम पसर गया है. वहीं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
सर्पदंश के बाद अंधविश्वास की भेंट चढ़े भाई-बहन, झाड़फूंक के चक्कर में, एक हफ्ते के अंदर दोनों की मौत
चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी के चकरिया टोले में रविवार की भोर में एक और सर्पदंश का मामला सामने आया. 26 साल युवक विजय कुमार बेटे महेश बैगा की सांप के काटने से मौत हो गई. इस घटना का सबसे दुखद पहलू यह है कि इसी परिवार में चार दिन पहले ही 19 साल की सविता बैगा की भी सर्पदंश से मौत हुई थी. सविता मृतक विजय की बहन थी.
मिली जानकारी के मुताबिक दोनों मौतों की वजह झाड़फूंक पर ज्यादा भरोसा करना रहा. परिवार ने चिकित्सकीय उपचार के बजाय लौवा गांव स्थित शक्तिपीठ सती माई में झाड़फूंक कराई. इस दौरान बहुमूल्य समय नष्ट हो गया और सही समय पर चिकित्सकीय उपचार न मिलने की वजह से दोनों की जान चली गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



