राजधानी के गोलबाजार में मोबाइल पर्स चोरी करने वाली 2 महिलाओं को पुलिस गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे, सामान बरामद
Police arrested two women who stole mobile purses in Golbazar of the capital and sent them behind bars, recovered the goods
रायपुर : राजधानी के गोलबाजार में सामान खरीदने गई महिला का पर्स चोरी हो गया, पर्स में महिला के पैसे के अलावा पर्स में रखे कीमती सामान भी चोरी हो गया. पुलिस ने खबर मिलते ही दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है. चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है. यह मामला गोलबाजार थाना इलाके का है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थिया रुपाली सिंह ध्रुव 2 अगस्त 2025 को गोलबाजार में सामान खरीदने आई थी. जवाहर मार्केट के सस्ता बाजार सेल में सामान ले रही थी. इसी दौरान पैसे देने के लिए अपने पिट्ठू बैग में अपना पर्स निकालने के लिए देखी तो उसके बैग का चैन खुला हुआ था. और उसके अन्दर रखे मैरुन कलर के पर्स नहीं था. जिसमें SBI ATM कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, और नगदी 700/- रुपए को पर्स सहित किसी अज्ञात द्वारा चोरी कर लिया. आसपास पूछताछ करने पर एक महिला का मोबाइल भी किसी महिला द्वारा चोरी कर लेना बताया गया. दुकान के सीसीटीवी फुटेज को देखने पर एक महिला द्वारा प्रार्थिया पर्स हाथ में रखे दिखाई दे रही थी.
इस रिपोर्ट पर थाना गोलबाजार में अपराध क्रमांक 121/2025 धारा 304 BNS दर्ज कर मामला जांच में लिया गया. इस मामले की जांच के दौरान घटना स्थल और उसके आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज का मुआयना कर फुटेज के आधार पर आरोपिया का पता तलाश किया जा रहा था.
जांच के दौरान 2 महिला जवाहर मार्केट के आसपास घूमते मिली. जिसे महिला स्टाफ की मदद से हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपने नाम 01. धनेश्वरी जोशी उर्फ फूलवती पति आशीष बांधे उम्र 21 साल और 02. हेमा बाई जोशी पति जनक जोशी उम्र 46 साल साकिनान छोटा अशोक नगर मुक्ति धाम के पास गोपाल साहू का मकान थाना गुढियारी रायपुर (छ.ग.) के निवासी होना बताया.
जिनके कब्जे से SBI ATM कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड और नगदी 700/- रुपए को पर्स सहित, तथा एक नग रेडमी मोबाइल कीमत 10,000/- रुपये व घटना में इस्तेमाल ग्रे कलर का एक्टिवा CG04 CT 0227 को जप्त कर दोनों आरोपी महिला को गिरफ्तार कर मामले में धारा 3(5) BNS जोड़ी जाकर न्यायिक हिरासत में भेजा गया.
इस मामले की पूरी कार्यवाही में थाना गोलबाजार प्रभारी निरीक्षक यशवंत प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक संजय भगत, म.प्रधान आर. 1848 देव नेताम, आरक्षक 496 संजय शुक्ला, महिला आर. 2397 सरिता राठिया की अहम भूमिका रही.
गिरफ्तार आरोपी
धनेश्वरी जोशी उर्फ फूलवती पति आशीष बांधे उम्र 21 साल साकिन छोटा अशोक नगर मुक्ति धाम के पास गोपाल साहू का मकान थाना गुढियारी रायपुर (छ.ग.)
हेमा बाई जोशी पति जनक जोशी उम्र 46 साल साकिन छोटा अशोक नगर मुक्ति धाम के पास गोपाल साहू का मकान थाना गुढियारी रायपुर (छ.ग.)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



